फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना इतने हजार लोग सोनू सूद से मांगते हैं मदद, अभिनेता ने पहली बार जारी किए आंकड़े

Thu, 20 Aug 2020 03:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
thousands of people are ask for help to Sonu Sood actor release figure
सोनू सूद - फोटो : Social Media

अभिनेता सोनू सदू परेशान, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी उठाई है। वह अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके हैं। लोग उनसे सोशल मीडिया पर रोजाना मदद की गुहार लगाते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनू सूद से रोजाना कितने हजार लोग मदद मांगते हैं ? अगर नहीं तो इस बात का अभिनेता ने खुद खुलासा किया है।

thousands of people are ask for help to Sonu Sood actor release figure
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद मांगते रहते हैं। ऐसे में खुद सोनू सूद ने खुलासा किया है कि रोज कितने हजार लोग उनसे मदद मांगते हैं। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि हर रोज उनसे कितने लोग मदद की गुहार लगाते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने मदद मांगने वालों के आंकड़े साझा किए हैं।

thousands of people are ask for help to Sonu Sood actor release figure
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, '1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टा मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज। यह आज के मदद मांगने के मैसेज हैं। औसत आंकडे़ देखे तो करीब इतने मैसेज मुझे रोज मदद के लिए मिलते हैं।। एक इंसान होने के तौर पर यह असंभव है कि आप इनमें हर किसी तक पहुंच पाएं, लेकिन फिर भी मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
thousands of people are ask for help to Sonu Sood actor release figure
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस ट्वीट में सोनू सूद ने उन लोगों से माफी भी मांगी है जिनके वह मैसेज नहीं पढ़ पाते हैं। सोनू सूद ने ट्वीट के आखिरी में लिखा, 'मैं माफी चाहता हूं अगर मैंने आपका मैसेज मिस कर दिया तो।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
thousands of people are ask for help to Sonu Sood actor release figure
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सोनू सूद ने लोगों की मदद करने का सिलसिला कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान शुरू किया था। उस दौरान उन्होंने अपने दम पर हजारों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने बसों और ट्रेनों से लोगों को उनके घर पहुंचाया था। अब सोनू सूद बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। 

पढ़ें: इस सीरियल ने दिलाई देवोलीना भट्टाचार्य को बड़ी पहचान, 'गोपी बहू' बनकर जीता था दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed