{"_id":"5cefa5adbdec22078534785c","slug":"throwback-pictures-karisma-kapoor-shares-pic-with-salman-khan-from-the-sets-of-biwi-no-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल पहले करिश्मा बनी थीं सलमान की 'बीवी नंबर 1', सुष्मिता के प्यार में पत्नी को दिया था धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल पहले करिश्मा बनी थीं सलमान की 'बीवी नंबर 1', सुष्मिता के प्यार में पत्नी को दिया था धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 30 May 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Biwi No. 1
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पुरानी बातें याद करना लोगों को काफी पसंद है। अपने जमाने की स्टार अदाकारा रहीं करिश्मा अक्सर Throwback तस्वीरें शेयर करती रही हैं। इस बार भी करिश्मा ने अपनी और सलमान की 2 तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर को शेयर करने के पीछे वजह है।
2 of 5
Biwi No. 1
- फोटो : instagram
दरअसल सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'बीवी नंबर 1' को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करिश्मा ने अपनी और सलमान खान की Throwback फोटो शेयर की। करिश्मा ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है और दूसरी कलरफुल।
साल 1999 में आई फिल्म 'बीवी न.1' हिट साबित हुई थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन थीं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी इस फिल्म में ‘सैफ अली खान’ स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म में सलमान की जगह पहले गोविंदा को लिया जाना था। अनिल कपूर का रोल भी पहले संजय दत्त को ऑफर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Biwi No. 1
- फोटो : instagram
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि सलमान और करिश्मा पत्नी पत्नी होते हैं इस बीच सलमान सुष्मिता से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठते हैं और सलमान को सबक सिखाने के लिए करिश्मा का सफर शुरू होता है। इस फिल्म का एक रोचक किस्सा ये भी है कि इसे वर्ल्ड कप के दौरान रिलीज किया गया था। कोई जमाना था जब वर्ल्ड कप के दौरान बॉलीवुड वाले फिल्म फ्लॉप होने के डर से फिल्में रिलीज करने से कतराते थे। लेकिन उस दौर में किसी डायरेक्टर ने ये रिस्क लेने का फैसला किया। डायरेक्टर थे डेविड धवन। सलमान और करिश्मा स्टारर ये फिल्म रिलीज हुई और तमाम आशंकाओं को झूठा साबित करते हुए बंपर हिट हुई।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस ईद उनकी फिल्म भारत रिलीज हो रही है। वहीं करिश्मा इन दिनों बॉलीवुड से दूर अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।