{"_id":"5c23578bbdec2256a03b6af1","slug":"throwback-thursday-picture-of-shahrukh-khan-and-madhuri-dixit-from-dil-to-pagal-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#ThrowbackThursday माधुरी की वजह से कई हीरोइनों ने रिजेक्ट की थी यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#ThrowbackThursday माधुरी की वजह से कई हीरोइनों ने रिजेक्ट की थी यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dil To Pagal Hai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने एक साथ कई फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ फिल्म ऐसी होती हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाती है। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिससे आप जरूर रूबरू होंगे लेकिन कई किस्से ऐसे भी हैं जिनकी जानकारी शायद आपको न हो। तो आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल तो पागल है' की।
2 of 5
Dil To Pagal Hai
'दिल तो पागल है' 31 अक्टूबर 1997 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रोमांस के किंग शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर अहम रोल में थे। 'दिल तो पागल है' एक प्रेम-त्रिकोणीय कहानी थी। फिल्म में लीड एक्टर्स के तौर पर शाहरुख और माधुरी पहले ही चुने जा चुके थे।
3 of 5
Dil To Pagal Hai
दिल तो पागल है में यश चोपड़ा ने रोमांस और म्यूजिक का ऐसा जादू बिखेरा था कि ये फिल्म रोमांस की बेस्ट फिल्मों में दाखिल हो गई। फिल्म के बारे में यही कहा जाता है कि 'दिल तो पागल है...' फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने ज्यादा पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dil To Pagal Hai
'दिल तो पागल है...' पहली फिल्म थी जब शाहरूख खान और अक्षय कुमार एक साथ एक फिल्म में दिखाई दिए थे। यश चोपड़ा करिश्मा कपूर वाले रोल को लेकर सबसे पहले करिश्मा के ही पास गये थे, लेकिन पहले उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Dil To Pagal Hai
बाद में काजोल, जूहा चावला, मनीषा कोईराला समेत दूसरी एक्ट्रेसेज को एप्रोच किया गया, लेकिन कोई भी ये रोल करने को राजी नहीं हुईं वजह थी ये सभी टॉप एक्ट्रेस माधुरी के सामने सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं। आखिरकार करिश्मा ने ये रोल स्वीकार कर लिया। करिश्मा का ये फ़ैसला ग़लत साबित नहीं हुआ। 'दिल तो पागल है' के लिए करिश्मा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
अगले हफ्ते #Throwbackthursday में लेकर आएंगे ऐसी ही किसी फिल्म का किस्सा...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।