फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: वो अभिनेत्री जिसके हेयर स्टाइल से लेकर कपड़े तक हुए कॉपी, यही फेम बना बाद में मुसीबत

Thu, 02 Jan 2020 02:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Sadhana shivdasani who introduced fringe haircut popularly known as Sadhana Cut
साधना - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री साधना 60 के दशक में टॉप की अभिनेत्री थीं। साधना का पूरा नाम साधना शिवदासानी था। आलम ये था कि उस वक्त उनकी बराबरी करने के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं थी। 60 के दशक का दौर जैसे साधना ने अपने नाम ही किया हुआ था। उस वक्त में साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाया करता था। चाहे बात उनके हेयर स्टाइल की हो या उनके कपड़ों की। आइए इस बार Throwback Thursday में बात करते हैं साधना की।

 

Throwback Thursday Sadhana shivdasani who introduced fringe haircut popularly known as Sadhana Cut
saadhna

साधना को सारी शोहरत मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी की फिल्म 'लव इन शिमला' से मिली थी। ये फिल्म करने के बाद साधना रातों रात स्टार बन गई थीं। फैंस उनके हेयरस्टाइल से लेकर उनके कपड़ों को भी कॉपी करने लगे थे। लेकिन जिस फिल्म ने साधना को इतना मशहूर किया और उनका स्टाइल चर्चा में रहा दरअसल इसके पीछे प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी का हाथ था।

Throwback Thursday Sadhana shivdasani who introduced fringe haircut popularly known as Sadhana Cut
saadhna

प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी अपने बेटे जॉय मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता लांच करना चाहते थे। इसलिए सशाधर एक नये चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान साधना ने सिंधी फिल्म 'अबाना' की थी और उनकी फोटो एक मैगजीन में छपी थी। सशाधर मुखर्जी ने मैगजीन की वो फोटो देखी और साधना को अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' कास्ट कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Sadhana shivdasani who introduced fringe haircut popularly known as Sadhana Cut
saadhna

फिल्म के डायरेक्टर आर.के. नैय्यर ने इस फिल्म में साधना का ऐसा लुक चाहते थे जो पहले हिंदी सिनेमा में कभी न देखा गया हो और इसीलिए उन्होंने इसे लेकर काफी एक्सपेरीमेंट किए थे। उसी दौरान हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा औड्रे हेपबर्न की फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में औड्रे का हेयर स्टाइल आर.के. नैय्यर को बहुत पसंद आया और फिर नैय्यर ने नई नवेली साधना को इसी हेयर कट के साथ सिनेमा स्क्रीन पर उतारा। उनका आइडिया काम कर गया और ये हेयर स्टाइल साधना कट के नाम से लोकप्रिय हुआ।

विज्ञापन
Throwback Thursday Sadhana shivdasani who introduced fringe haircut popularly known as Sadhana Cut
saadhna

हालांकि बाद में साधना का ये हेयरस्टाइल उनके लिए मुसीबत भी बना। बिमल रॉय की फिल्म में काम करने के लिए साधना को अपने बालों में क्लिप लगाना पड़ा ताकि वह गांव की सुंदर सुशील लड़की दिख सकें। वो बेहद खूबसूरत थीं। बहुत सुंदर तरीके से चलती थीं। उन्हें हेयर स्टाइलिंग की इतनी समझ थी की अपने को एक्टर्स को नया हेयर स्टाइल तक दिया करती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed