हैंडसम हंक ऋतिक रोशन बॉलीवुड सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म कहो ना... प्यार है से की थी। इस फिल्म से वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे, लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने किसी समय अपने बेटे ऋतिक को फिल्म में कास्ट करने से साफ इनकार कर दिया था। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको पिता-पुत्र के इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब ऋतिक को कास्ट करने से राकेश रोशन ने कर दिया था इनकार, फिर ऐसे मिली 'कहो ना...प्यार है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश रोशन को सुपरहिट फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उस समय वह करण अर्जुन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके थे। वह अपनी फिल्मों को बड़े स्टार के साथ थी हमेशा बनाना चाहते थे, यही वजह थी कि वह ऋतिक को कास्ट करना नहीं चाहते थे। इसके बाद ऋतिक खुद ही काम की तलाश में निकल पड़े और ऑडिशन देने लगे। उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट कराया और उनसे रिक्वेस्ट की कि जब उन्हें काम मिल जाएगा तो वह इसका भुगतान कर देंगे।
Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' प्रीमियर में निक के लिए उमड़ा प्रियंका का प्यार, तारीफ में देसी गर्ल ने पढ़े कसीदे
इसके बाद ऋतिक ने स्क्रीन टेस्ट देने शुरू कर दिए। कुछ समय बाद उन्हें एक ऑफर मिल गया। यह सब देखकर राकेश रोशन का भी मन बदल गया और उन्होंने अपने बेटे को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी। एक इंटरव्यू के दौरान खुद ऋतिक ने इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि कैसे उनके पिता का अचानक मन परिवर्तित हो गया था। उन्होंने बताया था कि उन दिनों उनके पिता राकेश रोशन लेखकों के साथ एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे।
Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए करना होगा इंतजार! एक्टर कार्ति के पास नहीं फिलहाल फुरसत
मैं इस प्रोसेस का हिस्सा था। कुछ ही हफ्तों में लोगों को यह लगने लगा कि इस कहानी के लिए नए लड़के और लड़की को ही कास्ट करना सही रहेगा। ऋतिक ने बताया कि तब पापा ने कहा, ''मैंने हमेशा ही बड़े सितारों के साथ काम किया है। इस फिल्म के लिए भी एक बड़ा स्टार देख रहा था, लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड कुछ और है। मैं तुम्हें इस फिल्म के लिए ले रहा हूं। इसके बाद कहो ना प्या है बनी और फिर ऋतिक ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से विवाद के बीच नई मुश्किलों में घिरे नवाज, अब कोलकाता के वकील ने दर्ज कराई शिकायत
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही फाइटर में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। अभिनेता के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा ऋतिक वॉर 2 का भी हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
Salman Khan: दुबई से किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर लौटे सलमान, वायरल हुआ भाईजान का धांसू अंदाज