सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Throwback Thursday: जब रणवीर सिंह ने खिलजी का रोल करने से कर दिया इनकार, भंसाली की एक बात से तुरंत हो गए तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday When Ranveer Singh Refused to Play Role of Alauddin Khilji in Padmaavat
पद्मावत में रणवीर सिंह का लुक - फोटो : social media

रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेताओं में होती है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को चौंका चुके हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में उनकी अदाकारी को लोग आज भी याद करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में खिलजी का रोल करने से वह इनकार कर चुके थे, लेकिन फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के काफी प्रयासों के बाद उन्होंने इस फिल्म में काम करने का फैसला किया। 


Sri Ramana: दिग्गज पटकथा लेखक श्री रमण का निधन, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Trending Videos
Throwback Thursday When Ranveer Singh Refused to Play Role of Alauddin Khilji in Padmaavat
पद्मावत

आज के थर्सडे थ्रोबैक में हम आपको इसी फिल्म से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं कि क्यों रणवीर इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे और भंसाली की कौन सी बात सुनकर वह खिलजी के रोल के लिए तुरंत तैयार हो गए। 
Kashmir Unreported: 'नरसंहार की भद्दी हकीकत दिखाएगी यह फिल्म', OTT पर आएगा विवेक अग्निहोत्री का नया प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday When Ranveer Singh Refused to Play Role of Alauddin Khilji in Padmaavat
पद्मावत

बात फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के समय की है। रणवीर ने फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में जानकर इसे निभाने से साफतौर पर इनकार कर दिया था। दरअसल, यह किरदार इतना नकारात्मक, डार्क और खराब था कि अभिनेता इसके बारे में जानने के बाद घबरा गए थे। उन्होंने भंसाली से यह तक कह दिया था कि यह किरदार ऐसा है कि मुझे अंधकार तक ले जाएगा और मैं शायद इससे बाहर न आ सकूं। इस बात का खुलासा रणवीर ने खुद एक इवेंंट के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार हम बालकनी में बैठकर मच्छी करी खा रहे थे। हम इस बारे (फिल्म) में बात कर रहे थे। 

Throwback Thursday When Ranveer Singh Refused to Play Role of Alauddin Khilji in Padmaavat
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मैं इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी ज्यादा आशंकित था। यह देखकर वह भी काफी निराश थे। फिर उन्होंने मुझसे अचानक कहा कि क्या तुम ऐसे किरदार को नहीं निभाना चाहते जो बहुत हिम्मती हो और किसी से नहींं डरता हो। यह  सुनते ही मैं फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गया। 

विज्ञापन
Throwback Thursday When Ranveer Singh Refused to Play Role of Alauddin Khilji in Padmaavat
रणवीर सिंह-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

मैंने उनसे कहा कि मैं यह फिल्म जरूर करूंगा। इसके बाद पद्मावत बनकर तैयार हुई और रणवीर को उनकी अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।
Rana Daggubati: दिल थाम के बैठिए 'हिरण्यकश्यप' बनकर लौट रहे हैं भल्लालदेव, पर्दे पर दिखेगा सबसे बड़ा महासंहार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed