{"_id":"62c052dcb5f97e3bb344377b","slug":"throwback-when-shah-rukh-apologized-to-salman-khan-on-koffee-with-karan-show-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब शाहरुख खान से बुरी तरह नाराज हो गए थे सल्लू भाई, बोले- माफी ही मांगनी थी तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब शाहरुख खान से बुरी तरह नाराज हो गए थे सल्लू भाई, बोले- माफी ही मांगनी थी तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Jul 2022 07:52 PM IST
सार
फिल्ममेकर करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस शो में मनोरंजन जगत के कई सितारे अक्सर खुद से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां और किस्से सुनाते हैं। हाल ही में इस टॉक शो के सातवें सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और शाहरुख खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्ममेकर करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस शो में मनोरंजन जगत के कई सितारे अक्सर खुद से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां और किस्से सुनाते हैं। हाल ही में इस टॉक शो के सातवें सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के साथ ही इस सीजन में आने वाले कलाकारों की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। करण जौहर के शो में कलाकारों द्वारा सुनाए गए किस्से काफी चर्चा में रहते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम इस शो का ऐसा ही एक किस्सा बताने वाले हैं, जो बॉलीवुड के दो मशहूर खान यानी कि सलमान खान और शाहरुख खान से जुड़ा हुआ है।
2 of 5
सलमान खान और शाहरुख खान
इस शो में आए कई कलाकार अक्सर अपने शब्दों और खुलासों के चलते विवादों में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ शाहरुख खान के साथ भी हुआ जब वह करण की इस शो में बतौर मेहमान नजर आए थे। दरअसल शो के दौरान शाहरुख ने सलमान खान को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसे सुन सलमान नाराज हो गए। कॉफी विद करण के तीसरे सीजन के नौवें एपिसोड में शाहरुख खान करण जौहर के मेहमान बने नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने साल 2008 में हुई कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी से जुड़ा किस्सा सुनाया था।
3 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, इसी बर्थडे पार्टी के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पार्टी के बाद से दोनों के बीच एक कोल्ड वॉर से शुरु हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों के बीच में झगड़ा इस हद तक बढ़ गया था कि हाथापाई तक बात पहुंच गई थी। इसी वाक्ये के बारे में शो में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि उनके जीवन में उन्हें जो भी बातें बोझिल रखती है वह उन्हें दूर कर सुकून से रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान उन्होंने सलमान खान और आमिर खान के साथ अपने विवादों को लेकर भी बातचीत की। साथ ही फराह खान के साथ हुए मतभेदों का भी जिक्र किया। इसी बीच शाहरुख ने सार्वजनिक तौर पर सलमान खान से माफी भी मांगी थी, लेकिन शाहरुख का इस तरह सरेआम माफी मांगना सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आया। ऐसे में शाहरुख की माफी पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने बताया था कि वह उनके इस कदम से नाराज हैं। सलमान का कहना था कि अगर शाहरुख उनसे माफी मांगना चाहते थे तो उन्हें सीधा उनसे बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वाक्ये के बाद दोनों के बीच यह कोल्ड वार साल 2014 तक ऐसे ही जारी रहा। लेकिन आखिरकार दोनों ही कलाकारों ने अपने गिले-शिकवे बुलाते हुए बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शिरकत की। यहां दोनों ने ना सिर्फ एक- दूसरे से हाथ मिलाया बल्कि गले लग कर सभी पुरानी बातों को भी भुला दिया। वर्तमान में दोनों ही कलाकारों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों का रिश्ता काफी सुधर चुका है। शायद यही वजह है कि शाहरुख जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ में एक कैमियो रोल करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।