बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां रहीं जो रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ में भी चर्चा में रहे। कुछ रिश्तों में समय के साथ दूरियां आ गईं तो कई कपल शादी के बंधन में बंधे। आज 'थ्रोबैक संडे' में हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अफेयर से लेकर शादी की खबरों ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
पहली बार ससुराल पहुंची रेखा को सास ने धक्के देकर निकाला था बाहर, पति भी नहीं दे पाया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद मेहरा ने एक हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की थी। इसमें उनके साथ अभिनेत्री तनुजा थीं। विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी की रफ्तार ठीक चल रही थी इसी बीच उनकी मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। मां की पसंद से ही उन्होंने मीना ब्रोका नाम की लड़की से शादी कर ली।
शादी के कुछ ही दिनों बाद विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ा और वो बाल-बाल बच गए। जल्द ही उनका दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। बाद में उन्होंने पहली पत्नी मीना को तलाक दे दिया। विनोद मेहरा और बिंदिया का रिश्ता भी ठीक नहीं चला। इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे।
विनोद मेहरा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे रेखा से अफेयर की खबरों के दौरान। यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंच सास का पैर छूने लगी तो कमला मेहरा ने रेखा को धक्का दे दिया।
पढ़ें: दूर-दूर नजर आतीं जया-रेखा अच्छी दोस्त थीं कभी, सालों बाद सामने आई इस तस्वीर में दिखीं सच्चाई
कमला ने रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने रेखा को खूब खरी खोटी सुनाई और गालियां दीं। उस वक्त विनोद मेहरा ने रेखा से उनके घर चले जाने के लिए कहा। बाद में यह रिश्ता टूट गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं। विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। किरण और विनोद के दो बच्चे हुए- बेटा रोहन और बेटी सोनिया। ये दोनों ही आज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।