फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन में 'Thugs of Hindostan' ने पहले दिन की इतनी कमाई, नहीं चल पाया अमिर का जादू

Sat, 29 Dec 2018 03:45 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Sat, 29 Dec 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Thugs of Hindostan first day collections in china
Thugs Of Hindostan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हुई। आमिर बेहद सोच समझकर फिल्मों की स्क्रिप्ट का चुनाव करते हैं और फिल्म में जान लगा देते हैं। ऐसे में दर्शकों को उनकी फिल्मों से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती हैं। बता दें भारत में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ का बिजनेस किया लेकिन नेगेटिव रिएक्शन की वजह से अगले ही दिन इसकी कमाई आधी रह गई।
Thugs of Hindostan first day collections in china
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
इंटरनेशनल फैंस की बात करे तो चीन में आमिर खान की फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता है। बता दें फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 28 दिसंबर को चीन में रिलीज हुई। लेकिन यहां भी फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। चीन के बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 1.53 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ 67 रुपये का कलेक्शन किया है, पहले दिन चीन में 27,577 प्रीमियर रखे गए। जिसमें 338,601 टिकट बिकी। चीन मेें आमिर खान की लोकप्रियता को देखते हुए यह आंकड़ा बेहद ही निराशाजनक था । 
Thugs of Hindostan first day collections in china
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
बता दें फिल्म को चीन में 110 करोड़ रुपये की कमाई होने की मिनिमम गांरटी मिली है, वहीं फिल्म में करीब 300 करोड़ रुपये लगाकर भारत से 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जिससे निर्माता यशराज फिल्म्स को कोई बड़ा नुकसान होने की संंभावना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Thugs of Hindostan first day collections in china
thugs of hindostan
आमिर खान को चीनी बॉक्स ऑफिस का हीरो माना जाता है। यशराज ने चीन के डिस्ट्रिब्यूशन फर्म ईस्टार फिल्म्स को वहां के लिए फिल्म के राइट्स बेचे हैं। यह डील 110 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी में तय हुई है। आमिर खान की पहली फिल्मों की कमाई को देखते हुए इस फिल्म को 110 करोड़ की गारंटी मिली है।  
विज्ञापन
Thugs of Hindostan first day collections in china
Thugs Of Hindostan
फिल्म के फ्लॉप होने की सारी जिम्मेदारी आमिर पहले ही अपने सिर ले चुके हैं। वहीं फिल्म की कास्ट इस स्थिति में अलग-अलग तरह की बयानबाजी कर रही है। अब देखना यह होगा कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान चीन में और कितना बिजनेस कर पाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed