फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठग्स...रिलीज होने से पहले जरूरी जान लें ये 10 बड़ी बातें, आमिर नहीं थे पहली च्वॉइस

Thu, 08 Nov 2018 08:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
thugs of hindustan 10 big facts know before releasing
thugs of hindostan

बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नाम ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है। दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी समय से बेताब हैं। दर्शकों को फिल्म देखने की इस बात की भी जल्दी है कि वह अमिताभ और आमिर की कैमिस्ट्री भी देखना चाहते हैं..फिल्म गोर्वधन वाले दिन 8 नवंबर को रिलीज होगी...लेकिन इसकी रिलीजिंग से पहले जरूर जान लें ये 10 बातें...

thugs of hindustan 10 big facts know before releasing
thugs of hindostan

फिल्म की पहली खास बात यह है कि यह पहले 27 सितंबर 2018 को रिलीज होनी थी। इसकी खास वजह यह है कि इस तारीख को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा का बर्थडे होता था। लेकिन फिल्म को दिवाली के मौके पर इसलिए रिलीज किया जा रहा है कि क्योंकि छुट्टी का दिन है और फिल्म को पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन मिल सकता है।

thugs of hindustan 10 big facts know before releasing
thugs of hindostan

बता दें कि यशराज बैनर की अबतक की सबसे मंहगी फिल्म है ठग्स ऑफ हिंदोस्तान। फिल्म का बजट 240 करोड़ बताया जा रहा है।  फिल्म के पानी वाले सीन थाईलैंड में फिल्माए गए थे। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी 1939 में आए कंफेशन ऑफ द ठग्स नाम के उपन्यास पर आधारित है। ये 1790 से 1805 के बीच की कहानी है। ये ब्रिटिश इंडिया के समय उत्तर प्रदेश में सक्रिय ठग्स की कहानी है, जो अंग्रेज सरकार के लिए सिर दर्द बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindustan 10 big facts know before releasing
Hrithik Roshan

शायद ही आपको पता हो कि इस फिल्म के लिए पहले यशराज बैनर ऋतिक रोशन को एप्रोच कर रहा था। अगर ऋतिक फिल्म में होते तो वह आमिर का रोल करते। लेकिन मेकर्स ने आमिर को सही च्वॉइस माना। यह पहली बार है जब हिंदी सिनेमा में आमिर और अमिताभ को एक साथ देखा जाएगा।

विज्ञापन
thugs of hindustan 10 big facts know before releasing
thugs of hindostan

बात करें फिल्म में आमिर खान के फिरंगी के रोल की तो आमिर खुद इस पर खुलासा कर चुके हैं। आमिर ने बताया कि फिल्म में फिरंगी पैसो के लिए कुछ भी कर सकता है। यहां तक कि अपनी मां को भी बेच सकता है और उसका कोई ईमान नहीं है, फिल्म के क्लाइमैक्स में पूरी फिल्म ही पलट जाती है इसलिए क्लाइमैक्स के सीन विदेशों में फिल्माए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed