{"_id":"65600eaf0ba87228df0b97df","slug":"thursday-box-office-collection-salman-khan-tiger-3-khichdi-2-and-12th-fail-earnings-2023-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी सलमान की टाइगर 3, जानें गुरुवार को कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी सलमान की टाइगर 3, जानें गुरुवार को कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?
सिनेमाघरों में इन दिनों सबसे बड़ी फिल्म सलमान खान की 'टाइगर 3' लगी हुई है। फिल्म में कटरीना और सलमान को एक्शन अवतार में देख दर्शक खुशी से झूम उठे थे। देखकर लग रहा था ये फिल्म धुआंधार कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। मगर अब फिल्म की नैया डूबती हुई दिख रही है। वहीं, 'खिचड़ी 2' की बात करें तो यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू नहीं पाई है। 13 वर्ष बाद वापस लौटी फिल्म लोगों को कुछ रास नहीं आ रही है। अगर बात '12वीं फेल' की करें तो रिलीज के इतने दिनों बाद भी फिल्म को खूब दर्शक मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा...
2 of 5
टाइगर 3 सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद 'टाइगर 3' ने शानदार प्रदर्शन किया था। मगर अब यह फिल्म कारोबार करने में असफल हो रही है। 'टाइगर 3' की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म 12वें दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बुधवार को 11वें दिन 5.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, गुरुवार 12वें दिन टाइगर 3 ने 4.70 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म अभी तक 254.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खिचड़ी 2
- फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी 2
कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' ने 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अनंग देसाई, सुप्रिया पाठक और राजीव मेहता जैसे सितारों से सजी यह फिल्म टिकट खिड़की पर संघर्ष करती नजर आ रही है। 13 साल बाद वापस लौटी 'खिचड़ी 2' को खास दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म ने बुधवार को छठे दिन अपने खाते में 36 लाख रुपये जोड़े थे। वहीं, गुरुवार सातवें दिन फिल्म ने महज 29 लाख की कमाई की है। यह फिल्म अबतक 4.46 करोड़ का कारोबार कर पाई है।
विज्ञापन
5 of 5
12वीं फेल
- फोटो : अमर उजाला
12वीं फेल
विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल दर्शकों का दिल जीतने में पूरे अंकों के साथ पास हुई है। आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा के किरदार को '12वीं फेल' के जरिए बड़े पर्दे पर बखूबी उकेरने की कोशिश की गई है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने 27वें दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार को 28वें दिन फिल्म ने 50 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म की अबतक की कमाई 41.25 रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।