{"_id":"6584fe3ab01c16ab090e54bd","slug":"thursday-box-office-report-know-shahrukh-khan-dunki-ranbir-kapoor-animal-vicky-kaushal-sam-bahadur-earning-2023-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की 'डंकी' का जलवा, मजबूती से टिकी है एनिमल-सैम बहादुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की 'डंकी' का जलवा, मजबूती से टिकी है एनिमल-सैम बहादुर
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शाहरुख की इस फिल्म ने पहले ही दिन काफी अच्छी शुरुआत की है। बता दें कि 'डंकी' की रिलीज से पहले रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई पर ब्रेक लग गया है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' भी लगी हुई है। यह फिल्म भी शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। अभी भी बॉक्स ऑफिस पर उसकी पकड़ काफी मजबूत देखी जा रही है।
2 of 5
'डंकी' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से पहले ही दिन 30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की शुरुआत को देखकर लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली है।
3 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 120 करोड़ के लागत में बनी है। ऐसे में 30 करोड़ की ओपनिंग किंग खान की फिल्म के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। बता दें कि फिल्म को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। अब देखना है कि आने वाले दिनों में किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' लगातार तारीफ बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। एनिमल को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एनिमल 531.34 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'सैम बहादुर' भी 'एनिमल' के तूफान के आगे मजबूती से टिकी हुई है। विक्की कौशल की फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में विक्की कौशल के जबर्दस्त अभिनय कौशल की जमकर तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।