{"_id":"606c944d73f9b73f82331703","slug":"tiger-3-dubai-schedule-postponed-as-katrina-kaif-tests-covid-positive-pathan-team-will-move-to-russia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना के संक्रमित होते ही टला ‘टाइगर 3’ का दुबई शेड्यूल, ‘पठान’ की टीम अब रूस में जमाएगी डेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना के संक्रमित होते ही टला ‘टाइगर 3’ का दुबई शेड्यूल, ‘पठान’ की टीम अब रूस में जमाएगी डेरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कटरीना कैफ के कोरोना संक्रमित होने के चलते फिल्म ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ का दुबई में होने वाला संयुक्त शेड्यूल भले खिसकता दिख रहा हो, पर फिल्म ‘पठान’ के इसके बाद वाले रूस के शेड्यूल की तैयारियां जोरों पर हैं। इस शेड्यूल में फिल्म के तीनों मुख्य सितारे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हिस्सा लेंगे।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ का दुबई वाला शेड्यूल इस महीने हो पाना मुश्किल है। इसकी वजह कटरीना कैफ का मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव हो जाना है। कटरीना को निर्देशक श्रीराम राघवन की भी एक फिल्म शूट करनी है लेकिन इसके लिए कटरीना और फिल्म के दूसरे बड़े सितारे विजय सेतुपति की तारीखें अब तक मैच नहीं हो पाई हैं।
3 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया में कटरीना कैफ पाकिस्तानी जासूस बनकर शामिल हुई हैं। ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी में उनका काम सलमान खान के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पहले योजना ये थी कि फिल्म ‘पठान’ की दुबई में शूटिंग के दौरान सलमान का किरदार इस जासूसी दुनिया को इस फिल्म में आगे बढ़ाएगा। और फिर कटरीना और सलमान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग वहीं शुरू हो जाएगी। पर अब ये मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान और दीपिका पाडुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना के कोरोना संक्रमित होने की खबर आते ही यशराज फिल्म्स ने अपना फोकस फिल्म ‘पठान’ पर कर लिया है। अगले साल रिलीज होने के लिए बन रही इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में लंबे समय से चलती रही है। शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म में एक जासूस के रूप में दिखेंगी। उनका एक बहुत ही सेक्सी गाना हाल ही में मुंबई में फिल्म ‘पठान’ के लिए शूट हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
पठान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘पठान’ में यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया का एक और किरदार कबीर भी दिख सकता है। सूत्र बताते हैं कि यशराज फिल्मस की कोशिश शाहरुख की बड़े परदे पर फिल्म ‘जीरो’ के बाद होने वाली इस वापसी को इतना बड़ा बना देने की है कि हिंदी सिनेमा का हर दर्शक ये फिल्म देखने को मजबूर ही हो जाए। कबीर का किरदार ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘वॉर’ में किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।