बॉलीवुड सितारों का स्टाइल उनके फैंस के बीच खूब लोकप्रिय होता है और देखते ही देखते ट्रेंड में तब्दील हो जाता है। फिल्मों में हीरो-हीरोइन की ड्रेस, हेयर स्टाइल और मेकअप तो अक्सर फैशन स्टेटमेंट बनते हैं, मगर कुछ सितारों के चश्मा लगाने का स्टाइल तक ट्रेंड में छा गया। इन स्टार्स का अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि वे आज भी इसे फॉलो करने में पीछे नहीं रहते। आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: खूब हिट हुआ इन सितारों के चश्मा लगाने का स्टाइल, देखते ही देखते बन गया ट्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत
इस मामले में पहला नाम साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का आता है। रजनीकांत ने 70-80 के दशक की कई फिल्मों में बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में चश्मा पहना है, जोकि अभी तक ट्रेंड में हैं। वह हाथ घुमाकर चश्मा पहनते थे। बाद के सालों में हाथ घुमाकर हवा में चश्मा उछालकर पहनना भी उनका स्टाइल बना, जिसे आज भी कई अन्य फिल्मों में दिखाया जाता है। इसके अलावा फिल्म में वह ऐसा चश्मा भी पहने नजर आए, जो बीच में से सेपरेट हो जाता है।
गोविंदा
फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दिल जीतने वाले गोविंदा का चश्मा पहनने का स्टाइल भी खूब पॉपुलर हुआ। गोविंदा फिल्म 'दुल्हे राजा' में एक सीन के दौरान चेहरे से लेकर सिर तक चश्मा पहनते हैं। आखों का चश्मा वह नाक पर झुका कर रखते हैं। फिल्म के बाद लोग कम से कम दो चश्में रखने लगे थे।
Om Puri: अभावों में रहने के बावजूद अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके थे ओम पुरी, छह साल की उम्र में हो गए थे बेघर
अनिल कपूर
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'वेलकम' में अनिल कपूर के चश्मा पहनने का स्टाइल भी काफी चर्चित रहा। फिल्म में उनके किरदार मजनू भाई ने ऐसा चश्मा पहना था, जो बीच में से खुलकर दोनों लेंस को अलग कर देता था। इसके बाद ही मार्केट में बीच में से खुलने वाले चश्मे बिकने लगे।
Zeenat Aman: शादी-समारोह में उधार लेकर कपड़े पहनती हैं जीनत अमान, युवाओं को दिए पैसा बचाने के नुस्खे
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। फिल्म 'दबंग' में सलमान खान का चश्मा रखने का स्टाइल काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का किरदार निभाया। उनका किरदार चश्मा कॉलर पर टांग कर रखता है। साल 2010 और बाद के सालों में यह ट्रेंड काफी चला था।
Kiara Advani: कियारा-सिद्धार्थ ने शादी से पहले क्यों छिपाए रखा रिश्ता? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताई वजह