फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Week 2 Collection: टाइगर के लिए शुरू हो गया चुनौती भरा दूसरा हफ्ता, टाइगर जिंदा है तक पहुंचना मुश्किल

Tue, 21 Nov 2023 12:10 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 21 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Week 1 Box Office Collections Week 2 Predictions Gadar 2 Jawan Pathaan Salman Khan Katrina YRF
टाइगर 3, गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी फिल्म फ्रेंचाइजी की कामयाबी का असली मजा तभी आता है जब इसकी नई फिल्म अपनी पिछली फिल्म से बेहतर कारोबार करे और इसके प्रशंसकों को अगली फिल्म के लिए एक नया उत्साह छोड़ जाए। यशराज फिल्म्स की दिवाली के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ इस मामले में दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की पिछली फिल्म ‘पठान’ के आंकड़ों के तो ये पहले हफ्ते में आसपास भी नहीं पहुंची, टाइगर की सोलो फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के छह साल पहले कलेक्शन को भी ये बहुत मुश्किल से मैच कर पाई है। अब ‘टाइगर 3’ के सामने दूसरे हफ्ते की बड़ी चुनौती है कि वह न सिर्फ ‘टाइगर जिंदा है’ के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन को पार करे बल्कि इस साल की तीनों ब्लॉकबस्टर की तरह कम से कम 300 करोड़ का कारोबार दूसरे हफ्ते में पार करे।

 
Tiger 3 Week 1 Box Office Collections Week 2 Predictions Gadar 2 Jawan Pathaan Salman Khan Katrina YRF
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आठवें दिन बमुश्किल कमाए 10 करोड़
दिवाली के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले सात दिनों में करीब 219.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन बहुत मशक्कत के बाद 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये फिल्म रिलीज के नौवें दिन ही 10 करोड़ रूपये के मनोवैज्ञानिक आंकड़े के नीचे आ जाएगी। फिल्म ने रिलीज के पहले आठ दिनों में 229.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और ये फिल्म की लागत और इसके प्रचार पर हुए खर्च के अनुपात में बस संतोषजन कलेक्शन नहीं है।

Tiger 3 Week 1 Box Office Collections Week 2 Predictions Gadar 2 Jawan Pathaan Salman Khan Katrina YRF
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘टाइगर 2’ से पीछे रही फिल्म

अगर इस फिल्म की टाइगर फ्रेंचाइजी की सात साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से तुलना करें और बीते सात साल में हुए रुपये के अवमूल्यन को ध्यान में रखे तो ‘टाइगर 3’ के पहले सात दिनों के कलेक्शन की सच्ची तस्वीर सामने आती है। ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिलीज के पहले सात दिनों में 206.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 11.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि ‘टाइगर 3’ का आठवें दिन का कारोबार सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये ही रहा। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 85.51 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Week 1 Box Office Collections Week 2 Predictions Gadar 2 Jawan Pathaan Salman Khan Katrina YRF
पठान, टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘पठान’ से बहुत पीछे छूटा टाइगर

इस साल रिलीज हुई यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म ‘पठान’ ने जो पैमाना इस जासूसी दुनिया का तय किया, उसके तो ‘टाइगर 3’ आसपास भी नहीं पहुंची है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले सात दिनों में 330.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का हाइप ऐसा था कि इसने रिलीज के आठवे दिन भी 18.25 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म ‘पठान’ की कमाई दूसरे हफ्ते में 94.75 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
Tiger 3 Week 1 Box Office Collections Week 2 Predictions Gadar 2 Jawan Pathaan Salman Khan Katrina YRF
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘गदर 2’ ने आठवें दिन कमाए 20.50 करोड़
इस साल फिल्म ‘पठान’ के बाद रिलीज हुई सनी देओल अभिनीत निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ ने भी फिल्म ‘टाइगर 3’ से कहीं बेहतर कारोबार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया। इस फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में 284.63 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का आठवें दिन का कारोबार फिल्म ‘टाइगर 3’ के आठवें दिन के कारोबार से दोगुना यानी 20.50 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई तो बंपर रही। फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये की कमाई की जो फिल्म ‘पठान’ की दूसरे हफ्ते की कमाई से बहुत ज्यादा रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed