फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Nageshwar Rao: हिंदी संस्करण की डबिंग के लिए रवि तेजा ने सीखी अवधी, सुनाई देगी हीरो की असली आवाज

Thu, 19 Oct 2023 03:03 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 19 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

रवि तेजा की कई तेलुगू फिल्में हिंदी में डब होकर टेलीविजन पर दिखाई जा चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

विज्ञापन
Tiger Nageswara Rao Actor Ravi Teja learned Awadhi for dubbing the Hindi version of movie
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दक्षिण भारतीय फिल्मों मसलन तेलुगू की ‘बाहुबली’ व ‘बाहुबली 2’ और कन्नड़ की ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ की हिंदी पट्टी में कामयाबी का सबसे बड़ा राज रहा है इन फिल्मों की हिंदी में कुशल तकनीशियनों और वॉयस आर्टिस्ट्स द्वारा की गई डबिंग। बाहुबली की आवाज बने अभिनेता शरद केलकर तो केजीएफ में सचिन गोले की आवाज ने रंग जमाया। आमतौर पर साउथ की फिल्में जब हिंदी में डब होकर रिलीज होती हैं तो उसकी एक ही समस्या होती है कि उनकी डबिंग। अब, ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि साउथ सिनेमा की कोई फिल्म हिंदी में डब होकर रिलीज हो रही है और इसमें इसके हीरो की ही असली आवाज सुनाई देगी।

 
Tiger Nageswara Rao Actor Ravi Teja learned Awadhi for dubbing the Hindi version of movie
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी हां, ‘मास महाराजा’ के नाम से लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी संस्करण में उनकी ओरिजिनल आवाज सुनने को मिलेगी। अभिनेता रवि तेजा को हिंदी पट्टी के दर्शक उनकी डब हिंदी फिल्मों की वजह से जानते हैं। रवि तेजा की कई तेलुगू फिल्में हिंदी में डब होकर टेलीविजन पर दिखाई जा चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। पहली बार रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' तेलुगू के साथ- साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ बड़े पैमाने पर देश भर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में रवि तेजा ने अपने डायलॉग खुद ही डब किए हैं।

Tiger Nageswara Rao Actor Ravi Teja learned Awadhi for dubbing the Hindi version of movie
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि रवि तेजा जितनी अच्छी तेलुगू भाषा में बात कर लेते हैं, उतनी ही अच्छी उन्हें हिंदी भी आती है। रवि तेजा की  शिक्षा जयपुर , दिल्ली, मुंबई और भोपाल में हुई। इसलिए वह तेलुगू के साथ -साथ हिंदी भाषा भी अच्छी तरह से जानते हैं। दरअसल, उनके पिता का जॉब ही ऐसा था कि जहां जहां उनकी पोस्टिंग होती थी। रवि तेजा भी अपने पिता के साथ -साथ रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Nageswara Rao Actor Ravi Teja learned Awadhi for dubbing the Hindi version of movie
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर लांच के दौरान जब रवि तेजा ने हिंदी में बात की, लोग उनकी शुद्ध हिंदी सुनकर चौक गए थे। रवि तेजा ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म के हिंदी संस्करण में उनकी खुद की आवाज है। इस फिल्म में रवि तेजा के डायलॉग हिंदी के साथ -साथ अवधी भाषा में हैं जिसकी डबिंग खुद रवि तेजा ने की है।

विज्ञापन
Tiger Nageswara Rao Actor Ravi Teja learned Awadhi for dubbing the Hindi version of movie
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बातचीत के दौरान रवि तेजा ने कहा, 'अब तक हिंदी में डब फिल्मों में दर्शकों ने मेरी जो आवाज सुनी होगी। वह मेरी वास्तविक आवाज नहीं, बल्कि डबिंग आर्टिस्ट की थी। लेकिन अब 'टाइगर नागेश्वर राव' में दर्शक मेरी ओरिजिनल आवाज सुनेंगे। रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रवि तेजा ने दक्षिण भारत के सबसे बड़े चोर की भूमिका निभाई है जिसे अपने चोरी के इस हुनर पर इतना गुमान था कि इसे साबित करने के लिए उसने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूमाल  तक की चोरी कर डाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed