टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की एक्शन फिल्म आज रिलीज हो गई है। हफ्ते भर पहले से ही युवाओं में फिल्म के लिए क्रेज देखने को मिला रहा था। टाइगर के फैंस लगातार उनकी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर प्रमोशन कर रहे हैं। अब लोगों ने रिव्यू भी देना शुरू कर दिया है।
Movie Review: साल की पहली एक्शन फिल्म बनी 'बागी 2', 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पहली बार टाइगर के साथ फिल्म में रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में टाइगर 'रॉनी' और दिशा 'नेहा' का किरदार में हैं। यह एक लव स्टोरी है। फिल्म के ट्रेलर में ही दिख गया था कि इस लव स्टोरी के पीछे कोई बहुत बड़ी मिस्ट्री छिपी है।
Manoj Bajpayee’s entry gets a huge response from audience #Baaghi2 There is a twist in the plot #Baaghi2
साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के बारे एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'टाइगर की एंट्री और स्टंट शानदार हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'टाइगर और दिशा का कॉलेज रोमांस बिल्कुल रियल लग रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'बागी 2 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए सिनेमाहॉल यंगस्टर्स से भरा पड़ा है।'
#Baaghi2 begins with some kickass action #Baaghi2 first day first show has got youngsters thronging the cinema halls
कुछ यूजर्स ने फिल्म को ***1/2 स्टार भी दिए हैं। दिशा और टाइगर की एक्टिंग को अच्छा बताया जा रहा है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहे हैं। फिल्म को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। भारत में इसे 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं।
#Baaghi2 music is peppy My Review
Baaghi 2 https://t.co/tGamVaYHfq
!!
Big Opening
Occupancy - 50% (7am-11pm)
(Morning Shows)
Occupancy Increase - 61% (11.01am) #Baaghi2
Starring @iTIGERSHROFF @DishPatani @BajpayeeManoj @prateikbabbar @NGEMovies @WardaNadiadwala @foxstarhindi
फिल्म की एडवांस ओपनिंग रिलीज से 5 दिन पहले शुरू हो गई थी। 75 करोड़ के बजट में बनी 'बागी 2' को 45 देशों में रिलीज किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म पहले ही दिन 15 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। वहीं वीकेंड तक 45 करोड़ रुपए कमाने की उम्मीद है।