फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9वें दिन भी टाइगर श्रॉफ का मैजिक बरकरार, कमाई का आंकड़ा 120 करोड़ के पार

Sun, 08 Apr 2018 10:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 9
BAAGHI 2

रिलीज के 9 दिन बाद भी टाइगर श्रॉफ की बागी 2 थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म हर एक दिन नया रिकॉड बना रही है। टाइगर का नाम बॉलीवुड के उन यंग एक्टर्स में शामिल हो चुका है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी-2' ने अब तक 117 करोड से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह फिल्म महज 3 दिन में ही लागत निकालने में कामयाब रही। 

Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 9
Tiger Shroff

एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन और सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म के खाते में 10.60 करोड़ आए। बुधवार को फिल्म ने 9.10 करोड़ की कमाई की। गुरुवार को फिल्म के खाते में 7.95 करोड़ आए। रिलीज के दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पकड़ बरकरार रखी और शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया। अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी यह आंकड़ा 5 करोड़ रहा।

Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 9
Tiger Shroff
फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों के अनुसार दूसरे हफ्ते तक 'बागी 2' 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। हालांकि इस हफ्ते इरफान खान की ब्लैकमेल रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। अब देखना यह है कि क्या ब्लैकमेल के रिलीज होने के बाद भी बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 9
Tiger Shroff
साल 2018 में 'पद्मावत' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद 'बागी 2' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म है। टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए है। फिल्म शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 9
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए, इसी के साथ 'बागी 2' ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ते हुए साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपए बटोरे। इस तरह इसने दो दिनों में 45 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए। रविवार को फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed