टाइगर श्रॉफ बीते मंगलवार को 31 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने ढेर सारी बधाइयां दीं। जन्मदिन को सेलिब्रेट करने टाइगर अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ डिनर करने पहुंचे।
टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, दिशा पाटनी के साथ अभिनेता की मां और बहन भी थीं मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर और दिशा पाटनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर इसे कबूल नहीं किया है। जन्मदिन के मौके पर टाइगर और दिशा ने साथ में डिनर का प्लान बनाया। इस दौरान टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ भी उनके साथ थीं। टाइगर की मां और बहन दोनों के साथ दिशा की खूब बनती है।
लुक्स की बात करें तो टाइगर ने ग्रे टीशर्ट और डार्क ग्रे जींस पहना था। दिशा हमेशा की तरह स्टनिंग लुक में थीं। उन्होंने ब्राउन लेटेक्स टॉप के साथ ब्लैक हाई वेस्ट जींस और ब्लैक हील्स कैरी किया। वहीं आयशा श्रॉफ ब्लैक टॉप के साथ ग्रे जींस पहनी नजर आईं। कैमरे को देखकर टाइगर ने पोज भी दिए हालांकि दिशा सीधे कार में जा बैठीं।
टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर आयशा श्रॉफ ने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- 'सबसे ज्यादा खुशी देने वाला जन्मदिन, सकारात्मक, मेहनती और जमीन से जुड़े व्यक्ति के रूप में मेरे बेटे। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।'

कमेंट
कमेंट X