बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अफेयर की अफवाहें उड़ते रहती हैं। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन वक्त-वक्त पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर को लेकर कुछ न कुछ कहा ही जाता रहता है। दरअसल, इसके पीछे की वजह भी है। अब एक बार फिर दिशा पाटनी ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर कमेंट किया है, जिससे यह कहा जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो चल ही रहा है।
Heropanti 2 Release Date: टाइगर श्रॉफ ने हॉट तस्वीर शेयर कर बताई हीरोपंती 2 की रिलीज डेट, दिशा पाटनी ने किया यह कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उनकी अगली फिल्म 'हीरोपंती 2' के सेट की है। इस फोटो के साथ ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म हीरोपंती 2 के रिलीज तारीख को भी साझा किया। तस्वीर में टाइगर श्रॉफ बेहद खूबसूरत और हॉट लग रहे हैं।
फोटो से साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में टाइगर का एक्शन किस लेवल का होने वाला है। सबसे खास बात है कि जिस दिन हीरोपंती 2 रिलीज हो रही है उसी दिन अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर 'रनवे 34' रिलीज हो रही है। अपने एक्शन से टाइगर, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों को जबरदस्त टक्कर देने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ की तस्वीर को अब तक 5 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।