टाइगर श्राफ नई जनरेशन के लिए एक बेहद सटीक उदाहरण है। वह एक स्टार होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े शख्स भी हैं, जो अपनी जिम्मेदारी समझता है। किसी स्टार में इस तरह की खूबियां होना आपको अचरज में डाल सकता है। वह अपने फैंस के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझते है, जिसका एक उदाहरण हमें हाल में देखने को मिला।
फैन ने की ऐसी हरकत की टाइगर श्राफ को आया गुस्सा, कह डाली ये बात
दरअसल, टाइगर श्राफ के एक फैन ने अपनी जान को जोखिम में डालने वाला स्टंट किया, जिससे बाद टाइगर ने उसे डांट लगाई और स्टुपिड कहा। टाइगर के ऐसा करने से उन फैंस की हरकतों को बढ़ावा नहीं मिलेगा, जो नासमझी वाली हरकते करते हैं और अपनी जान को जोखिम में डालते हैं।
पढ़ें: एक्ट्रेस ने न्यूड PHOTO पोस्ट कर मचाया तहलका, लाखों फॉलोअर्स बन चुके दीवाने
टाइगर के एक फैन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ऊंचाई के प्रति अपने डर से बाहर आने की कोशिश कर रहा है। वह एक दीवार से नीचे कूदता है और उसके बाएं घुटने में मोच आ जाती है। जमीन पर खड़े होने के बाद भी वह लंगड़ाता नजर आता है।
Yes I defeated My Fear.😉of Jumping From Height😱
Everything is easy to see by standing down, but when we go above and try to Jump believe It is too much Dread😵
By convincing my mind that i am a superhero#be_your_own_hero
Thnx for always inspiring me @iTIGERSHROFF@ShariqueAly pic.twitter.com/veNXvqbtkF
अपने फैन की इस हरकत पर टाइगर ने उसे ऐसा दोबारा न करने का सुझाव दिया। फैंस को यह बात समझनी होगी कि उनके हीरो ऐसे स्टंट एक सेफ वातावरण में करते हैं। वह भी इंसान हैं। टाइगर की टिप्पणी के बाद उनके फैन ने उनसे माफी मांगी और भविष्य में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने का वादा किया।
पढ़ें: क्या तय हो गई है अनुष्का-विराट की शादी की तारीख, ये सबूत कर रहे इशारा
