फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganapath: 'छोटी बच्ची अब स्टार बन गई है', कृति सेनन की राष्ट्रीय पुरस्कार जीत पर टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई

Wed, 18 Oct 2023 09:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Oct 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff on Ganapath co star Kriti Sanon National Award win for Mimi says She has become such a big star
गणपत - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। हाल ही में, 'गणपत' अभिनेत्री कृति सेनन को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है और इस एतिहासिक पल को सेलिब्रेट करने के लिए टाइगर ने अपनी को-स्टार कृति की जमकर तारीफ की है।

Tiger Shroff on Ganapath co star Kriti Sanon National Award win for Mimi says She has become such a big star
गणपत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गणपत' की रिलीज से पहले टाइगर फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। 'हीरोपंति' के बाद एक बार फिर टाइगर और कृति की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस भी इस जोड़ी को स्क्रीन पर एक बार फिर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कृति को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने कृति के लिए क्या कहा है।

Farhan Akhtar: जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल पर फरहान अख्तर का बड़ा हिंट, ऋतिक-अभय के कमेंट ने बढ़ाई हलचल

Tiger Shroff on Ganapath co star Kriti Sanon National Award win for Mimi says She has become such a big star
गणपत - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा, 'हीरोपंती में वह छोटी बच्ची थी, लेकिन अब वह सुपरस्टार बन गई हैं। मुझे नहीं पता कि यह डायलॉग ' छोटी बच्ची हो क्या ' क्यों वायरल हुआ, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। वह यह अवॉर्ड डिजर्व करती हैं। फिल्म में उनकी भूमिका सराहनीय है और 'मीमी' को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।'

Mehreen Pirzada: 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' पर हुआ बवाल, मैरिटल रेप को 'एडल्ट सीन' बताने पर ट्रोल्स पर भड़कीं मेहरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff on Ganapath co star Kriti Sanon National Award win for Mimi says She has become such a big star
गणपत मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर ने आगे कृति के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'उनके साथ काम करने का अनुभव अद्भुत रहा है। इतनी फिल्में करने के बाद और इतना स्टारडम हासिल करने के बाद भी वह नहीं बदली हैं। वह इतनी बड़ी स्टार बन चुकी हैं और अब भी वैसी ही हैं, जैसी 'हीरोपंती' में थीं। हम नौ साल बाद काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि हमने कल ही काम किया है। कुछ नहीं बदला है।'

विज्ञापन
Tiger Shroff on Ganapath co star Kriti Sanon National Award win for Mimi says She has become such a big star
गणपत - फोटो : Instagram

बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed