{"_id":"5e915a668ebc3e6fc8492a9b","slug":"tiger-shroff-said-kriti-sanon-is-too-big-a-star-to-work-with-him-actress-responds-what-rubbish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृति सेनन के लिए टाइगर श्रॉफ ने कही कुछ ऐसी बात, अभिनेत्री बोलीं- 'क्या बकवास है..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कृति सेनन के लिए टाइगर श्रॉफ ने कही कुछ ऐसी बात, अभिनेत्री बोलीं- 'क्या बकवास है..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2014 में फिल्म हीरोपंती (Heropanti) के साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन टाइगर और कृति को सभी ने पसंद किया। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ ने अपनी हीरोपंती को-स्टार कृति के लिए कुछ ऐसा कह दिया कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिख दिया 'क्या बकवास है'।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में टाइगर ने कृति के साथ काम करने के लिए कहा, 'अभी हमारे पास काम करने के लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं है। एक बार स्क्रिप्ट तैयार हो जाए, तो हम जरूर काम करना चाहेंगे। लेकिन अभी इस बारे में कहना काफी जल्दी होगा। वह अभी अपने बाकी के कामों में बिजी हैं, इसलिए हमें देखना पड़ेगा।'
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
अपनी बात पूरी करते हुए टाइगर ने आगे कहा, 'मैं कृति के साथ काम करना पसंद करूंगा, लेकिन अब वह मेरे जैसे किसी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए काफी बड़ी स्टार हैं।' टाइगर श्रॉफ के इस बयान पर ही कृति सेनन ने भी जवाब देते हुए ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
कृति सेनन ने ट्वीट कर कहा, 'वो शख्स मुझे सुपरस्टार कह रहा है जिसकी फिल्में 100 करोड़ से कम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं करतीं। हाहाहाहा... क्या बकवास है टाइगर, तुम कहो- कब और कौनसी फिल्म, मैं हमेशा तैयार हूं। वैसे भी हमें मिले बहुत वक्त हो गया है, तो जल्दी से अब मेरे साथ कोई फिल्म करो।'
विज्ञापन
5 of 5
tiger shroff
- फोटो : social media
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के नए एक्शन किंग के तौर पर सामने आए हैं। अपने बेहतरीन डांस मूव्स के साथ ही साथ वो जोरदार एक्शन से सभी का दिल जीत लेते हैं।बता दें कि टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर रितेश देशमुख ने अहम भूमिका अदा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।