युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इस मंगलवार यानी 22 सितंबर को अपना एक गाया हुआ गीत रिलीज किया है। हीरोपंती, बागी फ्रेंचाइजी और वॉर जैसी फिल्मों में दर्शक उनकी अभिनय कला तो देख ही चुके हैं। अब इस नए गीत 'अनबिलीवेबल' में उनकी गायन क्षमता भी देखने को मिलेगी। टाइगर ने इस गीत को मई के महीने में ही खत्म कर लिया था लेकिन बाद में उन्होंने इस गीत के म्यूजिक वीडियो के लिए अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा से संपर्क किया और उनसे आग्रह किया कि वह इस म्यूजिक वीडियो को पूरा करें।
इस गीत से अपनी गायन क्षमता दिखा रहे टाइगर श्रॉफ, निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने बताए शूटिंग के अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर के साथ इस म्यूजिक वीडियो पर काम करने के बारे में पुनीत ने कहा, 'मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं हुआ जब टाइगर ने मुझे बताया कि उन्होंने एक गाना गाया है। उनकी आवाज बहुत अच्छी है। मैंने इस काम को करने के लिए खुद को ही तैयार कर लिया क्योंकि अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में मैं उनकी गायन कला को पहले ही दिखा चुका हूं। शुरुआत में तो मुझे इस माहौल में काम शुरू करने का विचार डरावना लगा लेकिन, जब हमने इसे पूरा किया तब मुझे लगा कि यह तो एक पुराने दोस्त से मिलने जैसा अनुभव रहा।'
इस म्यूजिक वीडियो को लोअर परेल के एक पांच सितारा होटल में तीन दिन में फिल्माया गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए इस शूट को अंजाम देने के बारे में पुनीत ने कहा, 'हमने सरकार की तरफ से तय की गई सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का ध्यान रखा और उनका इस्तेमाल किया। मुझमें हिम्मत बांधने का काम टाइगर श्रॉफ कर रहे थे। हमने 40 लोगों के साथ काम किया और उस समय उस पूरे होटल को हमने सैनिटाइज कर दिया था। हमें इसके लिए बहुत बड़ी टीम की जरूरत नहीं थी। हालांकि, हम इस म्यूजिक वीडियो के पैमाने से समझौता नहीं करना चाहते थे। इसके जरिए हमने होटल के ही दो सदस्यों के बीच प्रेम दिखाने की कोशिश की है।'
इस म्यूजिक वीडियो की एक छोटी सी झलक दिखाते हुए टाइगर श्रॉफ बता चुके हैं कि वह माइकल जैक्सन को देखते हुए और उनसे प्रेरणा लेते हुए बड़े हुए हैं। टाइगर ने बताया कि अपने ही गाए गीत पर डांस करने का साहस उन्हें माइकल जैक्सन से ही मिला है। हालांकि, अब तक वह इस साहस को सामने नहीं ला पाए। लेकिन, इस लॉकडाउन में उन्होंने यह हिम्मत दिखाई और कुछ नया करने के बारे में सोचा। टाइगर ने बताया कि यह नया अनुभव उनके लिए काफी मजेदार और अविश्वसनीय रहा।
टाइगर बहुत ही जल्द अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम शुरू करने वाले हैं। उनके लिए लाइन में विकास बहल की फिल्म 'गणपत', 'हीरोपंती 2' और रोहित धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रेम्बो' है, जिन पर वह साल के अंत से काम शुरू करेंगे। फिलहाल, यहां सुनिए टाइगर की आवाज में यह गीत-