80 के दशक के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ अक्सर लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। कभी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से तो कभी किसी कमेंट की वजह से। कृष्णा के सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने की वजह होती है उनकी लव लाइफ। कृष्णा की लव लाइफ काफी ओपन है, वो अपने ब्वॉयफ्रेंड संग अक्सर टाइम बिताती नजर आती हैं।
ब्वॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, कुछ दिन पहले ही आई थीं ब्रेकअप की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कृष्णा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। कृष्णा की तस्वीरों को फैंस पसंद भी खूब करते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कृष्णा श्रॉफ का ब्वॉयफ्रैंड एबन के साथ ब्रेकअप हो गया है। वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच कृष्णा अब एक बार फिर से अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि कृष्णा और एबन इन दिनों एक साथ वक्त बिता रहे हैं। एबन और कृष्णा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल फिलहाल में एबन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में कृष्णा और एबन एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में एबन झूला झूल रहे हैं तो वहीं कृष्णा उन्हें धक्का देकर झूला झुलाती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देख साफ पता चल रहा है कि दोनों लॉकडाउन के दौरान क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
इससे पहले एबन ने दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर स्टोरी के माध्यम से साझा की थी। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे नजर आए थे। दोनों तस्वीर में ड्रिंक्स इंज्वॉय करते नजर आ रहे थे। तस्वीर के साथ एबन ने लिखा था 'मुश्किल समय का फायदा उठाते हुए'। एबन की इसी स्टोरी को कृष्णा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए साझा किया था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें बी जोरों पर थीं। ऐसा इसलिए था क्योंकि कृष्णा ने अचानक ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं बोला। तो वहीं अब एक बार फिर इन तस्वीरों ने लगाई जा रही सारी अटकलों को झूठा साबित कर दिया है।