{"_id":"5a8d7ca44f1c1baa1b8b8934","slug":"tiger-shroff-strips-for-baaghi-2-here-is-complete-list-of-bollywood-actors-who-dared-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' में बिना कपड़ों के दिखेंगे टाइगर, ये स्टार भी कैमरे के सामने उठा चुके हैं ऐसा कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' में बिना कपड़ों के दिखेंगे टाइगर, ये स्टार भी कैमरे के सामने उठा चुके हैं ऐसा कदम
Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुधवार को टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अपने किरदार में जान फूंकने के लिए टाइगर ने एक सीन में अपने पूरे कपड़े उतार दिए। सीन में बिना अश्लीलता का पुट दिए डायरेक्टर ने बेहतरीन ढंग से सीन शूट कर लिया। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब फिल्म के लिए किसी स्टार ने अपने कपड़े उतारे हो। आइए ऐसे ही स्टार्स पर डालते हैं एक नजर
2 of 5
‘न्यूयॉर्क’ में जॉन अब्राहम ने समीर शेख नामक मुस्लिम युवक का किरदार निभाया था। जिसे अमेरिका में 9/11 की घटना के बाद केआतंकवादी समझ कर पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। फिल्म के एक सीन में पुलिस जॉन के कपड़े उतारकर उन्हें इंटेरोगेट करती है।
3 of 5
‘जेल’ के लिए नील नितिन मुकेश भी कपड़े उतारे थे। मधुर भंडारकर की यह फिल्म वैसे तो सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई थी। मगर जेल के एक सीन में नील का काम के प्रति समर्पण खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘पीके’ के लिए आमिर भी बिना कपड़ों के स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। मगर रेडियो ने उनकी लाज बचा ली। यहां तक की आमिर के इस लुक को पोस्टर में भी जगह मिली थी। फिल्म में आमिर खान ने एक एलियन के किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
‘शाहिद’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले राजकुमार राव इस फिल्म में बिना कपड़ों के नजर आ चुके हैं। फिल्म पूछताछ के दौरान एक सीन में राजकुमार राव को बिना कपड़ों के दिखाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।