फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातोंरात एक गाने से स्टार बन गई थीं ये एक्ट्रेस,18 साल बाद हो गई ऐसी हालत

Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Kaliyon Ka Chaman song become the mile stone of Meghna Naidu filmy career
‪‪Meghna Naidu
18 साल पहले मेघना नायडू ने 'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात सनसनी मचा दी थी। कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन हर जगह यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यहां तक की लड़कियां मेघना के गाने में किए गए स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करने लगी थीं। हाल ही में मेघना एक बार फिर से सुर्खियों में है लेकिन इस बार कोई गाना या फिर फिल्म नहीं बल्कि उनके घर पर हुई चोरी ने मीडिया में तहलका मचा दिया है।
Kaliyon Ka Chaman song become the mile stone of Meghna Naidu filmy career
‪‪Meghna Naidu
मेघना नायडू ने खुद फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुए फ्रॉड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गोवा के घर पर रह रहे किराएदार घर का सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल इस मामले की तहकीकात करने में पुलिस जुटी है। मेघना नायडू का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। 
Kaliyon Ka Chaman song become the mile stone of Meghna Naidu filmy career
‪‪Meghna Naidu
साल 2000 में मेघना का 'कलियों का चमन' गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद मेघना ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इन फिल्मों में हवस, क्या कूल हैं हम और जैकपॉट फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaliyon Ka Chaman song become the mile stone of Meghna Naidu filmy career
‪‪Meghna Naidu
एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद मेघना ने टेलीविजन की ओर रुख किया। जिसमें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 1' और 'डांसिंग क्वीन' शामिल है। इसके बाद मेघना फेमस टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' में पाताली देवी के रूप में दिखाई दीं। 
विज्ञापन
Kaliyon Ka Chaman song become the mile stone of Meghna Naidu filmy career
‪‪Meghna Naidu
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मेघना 10 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। मेघना हमेशा से ही बोल्ड किरदारों में नजर आई हैं और इस बार भी वह एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाती बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगी। मेघना बांग्ला फिल्म 'सितारा' से कमबैक करेंगी और इस फिल्म में उनका रोल एक सेक्स वर्कर का होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed