फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सुपरहिट फिल्म से हटाया गया ये शब्द, दर्शक हुए नाखुश, पूछ डाले ये सवाल

Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
  censor board mutes jai hanuman word in black panther
Black Panther

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' चर्चा में है। दरअसल, मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ब्लैक पैंथर से भारतीय सेंसर बोर्ड द्वारा एक डायलॉग को म्यूट कर दिया गया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है वो शब्द...

  censor board mutes jai hanuman word in black panther
Black Panther

भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए फिल्म में जय हनुमान शब्द को डाला गया। बता दें कि फिल्म मे एक सीन में एमबाकु को जय हनुमानजी कहते हुए दिखाया गया है। लेकिन इस बात के संज्ञान में आते ही इसे हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि किसी की भी भावनाओं को चोट न पहुंचे इसलिए ऐसा किया गया है। 


  censor board mutes jai hanuman word in black panther
Black Panther

लेकिन सेंसर बोर्ड के इस एक्शन से फैंस नाखुश हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ब्लैक पैंथर में जाबरी हनुमान को पूजते हैं, लेकिन हमारा सेंसर बोर्ड इसे म्यूट कर देता है क्योंकि किसी की धार्मिक भावानाएं आहत ना हो। बता दें कि इस डायलॉग को बोलने वाले एक्टर विस्टन ड्यूक को फिल्म में जाबरी पहाड़ी कबीले का लीडर दिखाया गया है जो कि फिल्म का अहम किरदार है।  


विज्ञापन
विज्ञापन
  censor board mutes jai hanuman word in black panther
Manoj Bajpayee

खैर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म अय्यारी से अच्छा बिजनेस कर रही है। इन दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो 'अय्यारी' काफी पीछे दिखाई दे रही है। 'अय्यारी' ने महज दो दिनों में 7.40 करोड़ की कमाई की है जबकि 'ब्लैक पैंथर' 15.71 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
  censor board mutes jai hanuman word in black panther
Manoj Bajpayee

अय्यारी' के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने मात्र 3.36 करोड़ कमाई की तो वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 4.04 करोड़ पहुंचा। यानी की कुल मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 7.40 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed