फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टाइगर जिंदा...' होते ही सलमान की रिकार्ड छलांग, अब तक बने न टूटने वाले 15 रिकार्ड

Wed, 03 Jan 2018 07:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Tiger Zinda Hai bulldozing records
tiger zinda hai
ब्लॉक बस्टर एक्टर सलमान खान के लिए नए साल की ओपनिंग बेहद जबरदस्त रही है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई इसका जीता जागता सबूत है। धुंआधार कमाई करने के अलावा इस फिल्म ने अपने नाम 15 रिकॉर्ड दर्ज किए। 


12 फिल्में 100 करोड़ क्लब में
इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। सलमान अकेले ऐसे सुपरस्टार बन गए जिन्होने 12 फिल्में लगातार 100 करोड़ की दी है।
Tiger Zinda Hai bulldozing records
tiger zinda hai

पहले तीन दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 
'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ही पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। बता दें कि इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी।
Tiger Zinda Hai bulldozing records
tiger zinda hai
दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म
'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 35 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। हालांकि 'बाहुबली 2' और 'सुल्तान' को टाइगर नहीं ‌पिछाड़ पाया। इन दोनों फिल्म ने दूसरे दिन 'टाइगर' से ज्यादा कमाई की थी। इसलिए ये फिल्म दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

फ्रेंचाइजी फिल्मों की हाईएस्ट ओपनर
सलमान की ये फिल्‍म 'एक था टाइगर' की फ्रेंचाइजी है। अभी तक किसी फ्रेंचाइजी फिल्म ने इतनी जबरदस्‍त ओपनिंग नहीं की है। लेकिन 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन 34 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Zinda Hai bulldozing records
tiger zinda hai
कटरीना कैफ की हाईएस्ट बॉक्स ऑफिस ओपनर
'टाइगर जिंदा है' से पहले कटरीना कैफ की हाईएस्ट ओपनर फिल्म'धूम 3' थी। लेकिन 'टाइगर' ने धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अगर 'बाहुबली 2' को अलग कर दिया जाए तो 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। 

बन गई नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म 
कुछ और रिकॉर्ड्स की बात करें तो 'टाइगर जिंदा है' ने नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 
विज्ञापन
Tiger Zinda Hai bulldozing records
tiger zinda hai
2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म
साथ ही ‌हिंदी फिल्मों में साल 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ रुपए कमाने का‌ रिकॉर्ड भी 'टाइगर' ने अपने नाम कर लिया है।

सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं
इस फिल्म ने रिलीज के ठीक तीन दिन बाद यानी की सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने 36.54 करोड़ की कमाई की जिसने 'क्रिश 3' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'क्रिश 3' का सोमवार का कलेक्शन 35.91 करोड़ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed