फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु से शादी रचाने घर से भाग आई थीं तूलिका, विरोधों के बाद मुकम्मल हुआ बचपन का प्यार

Mon, 03 Jul 2023 09:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Jul 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Birthday: Know About Actor Director Interesting facts career and Love Story With Wife Tulika
तिग्मांशु धूलिया-तूलिका - फोटो : अमर उजाला

मशहूर फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और लेखक तिग्मांशु धूलिया का आज जन्मदिन है। तिग्मांशु को 'साहेब बीवी और गैंगेस्टर', 'पान सिंह तोमर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। तिग्मांशु ने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर भी इंडस्ट्री में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने तूलिका धूलिया से शादी रचाई है। दोनों की शादी का किस्सा काफी दिलचस्प है। आइए जानते हैं...

Tigmanshu Dhulia Birthday: Know About Actor Director Interesting facts career and Love Story With Wife Tulika
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

तिग्मांशु धूलिया का जन्म तीन जुलाई 1967 को प्रयागराज में हुआ था। इनके पिता केशव चंद्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और मां सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफेसर थीं।  इलाहाबाद विश्वविद्यालय से तिग्मांशु ने इंग्लिश, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। 1990 में तिग्मांशु मायानगरी चले आए, जहां कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में शुरुआत की।

Tigmanshu Dhulia Birthday: Know About Actor Director Interesting facts career and Love Story With Wife Tulika
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें तिग्मांशु धूलिया और तूलिका की लव स्टोरी की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक तूलिका उनकी पड़ोसी थीं। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त थे और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी। एक बातचीत के दौरान तिग्मांशु ने बताया था कि जब वह नौवीं क्लास में थे तभी तूलिका को दिल दे बैठे थे। तूलिका उस वक्त आठवीं की छात्रा थीं। हालांकि बड़े होने पर तिग्मांशु की प्राथमिकता अपना करियर था और वह उसे सेट करने में लगे थे, ताकि बचपन के प्यार तूलिका को हमसफर बना सकें। उनकी पढ़ाई पूरी भी नहीं हुई थी कि इसी बीच तूलिका के घर शादी की बात चलने लगी, क्योंकि वह अपने घर में बड़ी बेटी थीं। 
BB OTT 2: अविनाश सचदेव ने रुबीना दिलैक को दिया था धोखा? पलक पुरसवानी ने बड़े बयान से बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Birthday: Know About Actor Director Interesting facts career and Love Story With Wife Tulika
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

तिग्मांशु धूलिया नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में थे, तभी तूलिका के घरवालों ने उनके लिए लड़का देखना शुरू कर दिया। फिर एक इंजीनियर से तूलिका के घरवालों ने उनका रिश्ता तय कर दिया। सगाई होने वाली थी कि इससे पहले ही तूलिका घर से निकलकर दिल्ली में तिग्मांशु के पास पहुंच गईं और पूरी बात बताई। यह सुनकर तिग्मांशु भी परेशान हो गए। मगर, उन्हें तूलिका का घर से यूं भागकर आने का फैसला भी पसंद नहीं आया।
Palak Purswani: 'बिग बॉस के घर में इस व्यवहार की कड़ी निंदा होनी चाहिए', जद हदीद पर बरसीं पलक पुरस्वानी

विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Birthday: Know About Actor Director Interesting facts career and Love Story With Wife Tulika
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

तिग्मांशु घरवालों के खिलाफ जाकर शादी करने को राजी नहीं थे। लेकिन, जब सभी दोस्तों और खुद तूलिका ने उन्हें समझाया तो करीब दो दिनों के बाद तिग्मांशु ने शादी के लिए रजामंदी दी। 1989 में उनके दोस्तों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में उन दोनों की शादी कराई और इस तरह बचपन का प्यार मुकम्मल हुआ। हालांकि, शुरुआत में दोनों के परिवार वाले इस शादी से नाराज रहे थे। लेकिन, धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया।
Khloe: 40 की उम्र में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं क्लोई कार्दशियन, पिछले दशक को बताया सबसे बुरा वक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed