फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhimanyu Dassani: भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु को श्रेया धनवंतरी संग हुआ इश्क वाला लव! फिल्म के सेट पर आए करीब

Mon, 03 Jul 2023 09:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Jul 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
bhagyashree son abhimanyu dassani is dating his co star shreya dhanwanthary know the details here
अभिमन्यु दसानी, श्रेया धनवंतरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबर है कि वह बहुत जल्द अगली फिल्म नौसीखिए में नजर आएंगे। अभिमन्यु ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, 'यह एक पूर्ण साहसिक कार्य है! लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के साथ बैक-टू-बैक फीचर फिल्मों की घोषणा की है। अभिमन्यु दासानी, अमोल पाराशर और श्रेया धनवंतरी अभिनीत 'नौसिखिए' संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।'

bhagyashree son abhimanyu dassani is dating his co star shreya dhanwanthary know the details here
अभिमन्यु दसानी, श्रेया धनवंतरी - फोटो : सोशल मीडिया

नई फिल्म की घोषणा से फैंस भले ही खुश हैं। लेकिन अभिमन्यु को लेकर खबर है कि वह सेट पर अपनी को-स्टार श्रेया धनवंतरी के काफी करीब आ चुके हैं। खबरों के अनुसार श्रेया और अभिमन्यु के बीच सेच पर ही अट्रैक्शन हुआ है और यह सब शायद भोपाल में एक महीने के लंबे शेड्यूस के बाद हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि श्रेया और अभिमन्यु एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। 


इसे भी पढ़ें- Tamannaah: साउथ सुपरस्टार्स की इस बात से प्रभावित हुईं तमन्ना, एक्टर्स द्वारा की गई परिवरिश पर भी पढ़े कसीदे
 
bhagyashree son abhimanyu dassani is dating his co star shreya dhanwanthary know the details here
अभिमन्यु दसानी

अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तो नहीं किया है , लेकिन हाल ही में दोनों ने नौसीखिए की शूटिंग खत्म की है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू होगा, अन्य चीजों पर तेजी से काम किया जा रहा है। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमोल पाराशर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhagyashree son abhimanyu dassani is dating his co star shreya dhanwanthary know the details here
नौसीखिए - फोटो : सोशल मीडिया

नौसीखिए की कहानी की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह दो शादीशुदा लोगों की कहानी है जो गलती से एक दुल्हन को चुरा लेते हैं, जिससे पूरे ग्रामीण इलाकों में चूहे-बिल्ली की दौड़ शुरू हो जाती है। इस फिल्म को चिराग गर्ग और अविनाश द्विवेदी ने लिखा है।

विज्ञापन
bhagyashree son abhimanyu dassani is dating his co star shreya dhanwanthary know the details here
श्रेया धनवंतरी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिमन्यु को हाल ही में शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया के साथ पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं श्रेया की बात करें तो उनको साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'चुप' में दुलकर सलमान और सनी देओल के साथ देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed