फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah: साउथ सुपरस्टार्स की इस बात से प्रभावित हुईं तमन्ना, एक्टर्स द्वारा की गई परिवरिश पर भी पढ़े कसीदे

Mon, 03 Jul 2023 08:21 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Jul 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says South actors have brought up sons well Naga Chaitanya Ram Charan
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को छिपाने से लेकर लोगों के सामने कबूलने तक अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी चीज की हो रही है तो वह उनके द्वारा 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिए गए बोल्ड सीन्स की है। जब से अभिनेत्री चर्चा में आई हैं, तब से वह लगातार अपने जीवन को लेकर खुलासे कर रही हैं। जहां बीते दिनों तमन्ना ने बोल्ड सीन्स पर खुलासा किया था, वहीं अब अभिनेत्री ने दक्षिण भारतीय सुपरस्टार्स की परवरिश की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। दरअसल, तमन्ना का कहना है कि साउथ एक्टर्स ने अपने बेटो को बहुत ही अच्छे संस्कार दिए हैं। 

Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says South actors have brought up sons well Naga Chaitanya Ram Charan
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साउथ एक्टर्स के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया और सेट पर महिला कलाकारों के प्रति उनके विचार शील स्वभाव की प्रशंसा भी की। हिंदी और दक्षिण भारतीय दोनों फिल्मों में काम करने के बाद, तमन्ना ने इस बात पर जोर दिया कि किस तरह से साउथ के अभिनेता अच्छी तरह से पले-बढ़े हैं और सम्मानजनक हैं। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे चिरंजीवी ने एक बार उनके ऊपर कॉन्फिडेंस दिखाते हुए कहा था कि वह भविष्य में एक स्टार बनेंगी। इस इंटरव्यू में  उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने के बाद मिले अनुभव का भी जिक्र किया।

Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says South actors have brought up sons well Naga Chaitanya Ram Charan
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना भाटिया ने कहा, 'चिरंजीवी मेरे करियर के उन लोगों में से एक थे जिन्होंने मुझसे कहा कि तुम एक स्टार बनने जा रही हो। यह बात तब की है जब मैं राम चरण के साथ एक फिल्म में काम कर रही थी और मैंने तब तक कोई भी फिल्म नहीं की थी।' इस बारे में बात करते हुए कि सेट पर अभिनेता, अभिनेत्रियों का कितना ध्यान रखते हैं, तमन्ना ने ने कहा, 'मैंने चरण या यहां तक कि नागा चैतन्य, नागार्जुन सर के बेटे को देखा है। मुझे ऐसा लगता है कि उन सभी ने अपने लड़कों को बहुत ही शालीनता से पाला है। वे इतने अच्छे व्यवहार वाले, इतने सुसंस्कृत, इतने सम्मानित हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जिन कुछ लोगों के साथ मैंने वहां काम किया है, वे बहुत शिष्ट हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says South actors have brought up sons well Naga Chaitanya Ram Charan
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना ने कहा कि रजनीकांत ने उनके साथ सिर्फ एक दिन काम करने के बाद ही उन्हें चौंका दिया था और एक किताब खरीद कर दे दी। उन्होंने कहा, 'रजनी सर ने वास्तव में मुझे चौंका दिया क्योंकि मैंने उनके साथ सिर्फ एक दिन काम किया था और उन्होंने मेरे बारे में सोचा और मेरे लिए एक किताब खरीदी। ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें पहले से जानती हूं। मुझे एहसास हुआ कि ये सुपरस्टार ऐसे ही सुपरस्टार नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे वास्तव में इंसानों के साथ इंसानों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।'
Satyaprem Ki Katha: दर्शकों को सरप्राइज देने सिनेमाघर पहुंचे कार्तिक-कियारा, फैंस की तालियों से गूंज उठा हॉल

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says South actors have brought up sons well Naga Chaitanya Ram Charan
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तमन्ना भाटिया बोली, 'मुझे लगता है कि आज कल जेंडर पर बहुत ज्यादा जोर दिया जाता है, लेकिन हम एक-दूसरे के साथ इंसानों की तरह व्यवहार नहीं करते हैं, यहां तक कि हमारे क्रू में भी। मुझे यह सचमुच बहुत परेशान करता है, जब मैं देखती हूं कि लोग अपने कर्मचारियों के साथ भी ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं।' तमन्ना भाटिया अगली बार रजनीकांत के साथ 'जेलर' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसके साथ ही वह 'भोला शंकर' नामक आगामी फिल्म में चिरंजीवी के साथ भी मुख्य भूमिका निभाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed