फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सोनम भी बना लेंगी फिल्मों से दूरी, शादी के बाद इन 5 एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से ले लिया था संन्यास

Mon, 16 Apr 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Tina mumim to Juhi Chawla these 5 actresses who married rich businessman
सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सोनम अपने अरबपति ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ मई के पहले हफ्ते में शादी कर सकती हैं। खैर बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिन्होंने पर्दे पर रोमांस के लिए तो हीरो को चुना लेकिन असल जिंदगी में अरबपति बिजनेसमैन से दिल लगा बैठीं और शादी कर बॉलीवुड से दूरी बना ली। आज हम आपको ऐसी 5 बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अरबपति बिजनेसमैन से शादी की।
Tina mumim to Juhi Chawla these 5 actresses who married rich businessman
मशहूर एक्ट्रेस रहीं टीना मुनीम और अनिल अंबानी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना को पहली बार देखा था। अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन अंबानी परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी। आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।
 
Tina mumim to Juhi Chawla these 5 actresses who married rich businessman
isha
ईशा की गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने शादी के बाद कोई फिल्म नहीं की। ईशा ने 2009 में बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी की। शादी के बाद ईशा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tina mumim to Juhi Chawla these 5 actresses who married rich businessman
आयशा टाकिया ने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी कर ली थी। शादी से पहले यह दोनों एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट भी करते थे। फरहान समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे हैं।
विज्ञापन
Tina mumim to Juhi Chawla these 5 actresses who married rich businessman
सेलिना
सेलिना जेटली ने 2011 में अरबपति बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। 2011 में शादी करने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। सेलिना ने दो बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed