फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ 3 साल बाद फिर रोमांस करेंगी करीना, इन 2 हीरोइनों का नाम भी चर्चा में

Mon, 16 Apr 2018 12:51 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor may replace Priyanka Chopra in Salman Khan film Bharat
Salman and Kareena
सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं जो कि मुंबई फिल्म सिटी में हो रही है। इसके बाद दबंग खान की झोली में दो और फिल्में हैं जिसमें 'दंबग 3' और 'भारत' शामिल हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान भारत में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना कपूर खान प्रियंका चोपड़ा की जगह से सकती हैं।
Kareena Kapoor may replace Priyanka Chopra in Salman Khan film Bharat
kareena kapoor
करीना आखिरी बार सलमान के साथ 'बजरंगी भाईजान' में नजर आई थीं। जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पंसद किया गया था। इससे पहले यह दोनों स्टार 3 और फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में बॉडीगॉर्ड, क्यों कि और मैं और मिस्टर खन्ना शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने 'भारत' के लिए अब करीना कपूर को अप्रोच किया है। 
Kareena Kapoor may replace Priyanka Chopra in Salman Khan film Bharat
priyanka chopra - फोटो : G. pal
प्रियंका चोपड़ा से पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और कटरीना कैफ का नाम भी लिया जा रहा था।वहीं Bollywoodlife की रिपोर्ट के मुताबिक 'भारत' के लिए कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा का नाम फाइनल किया गया है। 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor may replace Priyanka Chopra in Salman Khan film Bharat
Ali Abbas Zafar
अली अब्बास जफर के मुताबिक - 'फिल्म में भारत के 70 सालों के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों को दर्शाया जाएगा। इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी होगी जो पहले और अब के भारत का गवाह बना होगा। फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।'
विज्ञापन
Kareena Kapoor may replace Priyanka Chopra in Salman Khan film Bharat
salman khan
कहा जा रहा है बंटवारे के सीन को पंजाब में शूट किया जाएगा। हालांकि बीते 3 महीनों से इस पर रिसर्च काम जारी है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि उस समय को दर्शाने के लिए भाप वाले इंजन के अलावा उसी तरह के कपड़ों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed