{"_id":"5db972fc8ebc3e93a170df76","slug":"tisca-chopra-birthday-special-bollywood-beautiful-flop-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती के बावजूद कामयाब न हो पाईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक को करने पड़े मां के रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खूबसूरती के बावजूद कामयाब न हो पाईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक को करने पड़े मां के रोल
बॉलीवुड में वैसे ही अभिनेत्रियों का करियर छोटा माना जाता है। बहुत कम अभिनेत्रियां होती हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेल जाती हैं। कुछ ऐसी भी हैं जो एक या दो फिल्मों के बाद घर बैठ जाती हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जो खूबसूरत होने के बाद भी कामयाब नहीं हो पाईं।
2 of 6
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का जन्मदिन एक नवंबर को होता है। खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देने वाली एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। टिस्का बॉलीवुड में काफी लंबे समय से हैं लेकिन आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' से उन्हें नई पहचान मिली। फिल्म में उन्होंने चाइल्ड किरदार ईशान अवस्थी की मां का रोल प्ले किया था। टिस्का की डेब्यू फिल्म 'प्लेटफॉर्म' थी।
3 of 6
huma qureshi
- फोटो : file photo
लिस्ट में दूसरा नाम आता है एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का। हुमा की खूबसूरती के बहुत से लोग दिवाने हैं। बता दें कि हुमा को बॉलीवुड में बड़ी पहचान अनुराग कश्यप की हिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली थी। इसके बाद हुमा को कई फिल्मों और प्राइवेट एलबम में भी देखा गया। लेकिन हुमा को एक स्टाडम वाला मुकाम अभी तक हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Nimrat Kaur
- फोटो : file photo
निमरत कौर की खूबसूरती आज भी बरकरार है। उन्हें बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' में लीड रोल में देखा गया था। निमरत को बहुत ही कम फिल्मों में देखा गया है। लिहाजा वह भी फ्लॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Richa Chadha
- फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन' वैसे तो फिल्मों में एक्ट्रेस बनने के लिए आई थीं। लेकिन उनकी एक्टिंग देख उन्हें फिल्मों में साइड रोल ही मिलते रहे। हालांकि फिल्म 'फुकरे' में उन्हें बड़ी कामयाबी मिली थी। लेकिन बतौर एक्ट्रेस उनका करियर कुछ खास नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।