फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट- अनुष्का की राह चल इस अभिनेत्री ने काटे पति के बाल, कहा- 'जल्दी ही नए करियर की शुरुआत कर लूंगी'

Mon, 30 Mar 2020 03:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 30 Mar 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Tisca Chopra turned hairstylist for her husband Sanjay Chopra after Virat Kohli Anushka Sharma
टिस्का चोपड़ा और संजय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन आदेश के बाद से ही बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। अब वो सिर्फ अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियोज नहीं बल्कि घर के काम करते हुए भी फोटोज और वीडियोज साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tisca Chopra turned hairstylist for her husband Sanjay Chopra after Virat Kohli Anushka Sharma
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Social Media

दरअसल अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में टिस्का चोपड़ा पति संजय चोपड़ा का हेयरकट करती नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर के कैप्शन में टिस्का ने लिखा, 'अगर जल्दी ही सिनेमा का कामकाज शुरू नहीं हुआ तो मैं एक नए करियर की शुरुआत कर दूंगी। मुझे मेरा पहला क्लाइंट घर पर ही मिल गया है। वो भी जरूरत की सर्विसेज करते हैं इसलिए मैंने उनसे पैसे नहीं लिए।' इसके साथ ही टिस्का ने कैप्शन में कुछ हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

If cinemas don’t open anytime soon, am prepping for a #newcareer .. my first ‘client’ was found at home, he is also part of essential services, so didn’t charge for this time .. #SanjayChopra #QuarantineLife #21daylockdown #COVIDー19 #Stayhome #StaySafe #LockdownDiaries #GettingThrough21 #Making21Count

A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial) on

Tisca Chopra turned hairstylist for her husband Sanjay Chopra after Virat Kohli Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे याद दिला दें कि हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली को हेयरकट देती नजर आ रही थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tisca Chopra turned hairstylist for her husband Sanjay Chopra after Virat Kohli Anushka Sharma
टिस्का चोपड़ा

वहीं बात टिस्का चोपड़ा की करें तो लॉकडाउन के वजह से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। टिस्का कभी खाना बनाते हुए तो कभी योगा करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। वहीं टिस्का के इन वीडियोज और फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What I did today: DAY 2 Dressed bright for Yoga.. Pushed hard at Suryanamaskars.. Meditated via @headspace app (try it, really valuable) Swept the living room, wonder how so much dust enters the house 🤔 Great for glutes and abs though .. Cooked Dahi Karela and Egg curry with Kasuri methi for lunch .. head to my stories to see how they turned out. Watched the brilliant ‘Inglourious Basterds’ (by Quentin Tarantino must watch, if you haven’t already) Took a long afternoon nap 💤 FaceTimed my parents and brother, Mayur, who is in Vancouver. Feel blessed everyone is at home and safe. Write in the comments and tell me how your day was? #Stayhome #StaySafe #LockdownDiaries #21In #GettingThrough21 #Making21Count xx TC

A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial) on

विज्ञापन
Tisca Chopra turned hairstylist for her husband Sanjay Chopra after Virat Kohli Anushka Sharma
टिस्का चोपड़ा

बात टिस्का चोपड़ा के एक्टिंग करियर की करें तो  अभिनेत्री ने साल 1993 में डेब्यू किया था। टिस्का की हिट लिस्ट में तारे जमीन पर, दिल तो बच्चा है जी, अंकुर अरोड़ा मर्डर केस और गुड न्यूज जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं बता दें कि टिस्का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज होस्टेज में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed