{"_id":"5b6814bd4f1c1b66428b63d6","slug":"tom-cruise-mission-impossible-fallout-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही टॉम क्रूज की Mission Impossible, दूसरे हफ्ते इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही टॉम क्रूज की Mission Impossible, दूसरे हफ्ते इतना रहा कलेक्शन
Mon, 06 Aug 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Tom Cruise, Mission Impossible Fallout
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों को हॉलीवुड की फिल्में कड़ी टक्टर दे रही हैं। जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' एक हफ्ते बाद ही धड़ाम हो गई, वहीं हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' दूसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है।
2 of 4
mission impossible
मिशन इंपॉसिबल सीरीज की इस छठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते कुल 13 करोड़ 70 लाख का बिजनेस किया। यह पिछले दो वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है जो भारत में रिलीज हुई है।
3 of 4
Mission Impossible Fallout
'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' ने रविवार को 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और फिल्म ने अब तक भारत में कुल 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई 'कारवां', 'मुल्क', और 'फन्ने खां' के कलेक्शन से भी तुलना करें तो टॉम क्रूज की फिल्म का कलेक्शन कई गुना ज्यादा है। इन तीनों फिल्मों का शुरुआती दिन का कलेक्शन डेढ़ से दो करोड़ ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mission impossible
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते ही फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। बता दें कि टॉम क्रूज की ये फिल्म सीरीज दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। खासकर इसमें दिखाए जाने वाले एक्शन सीन्स दर्शकों को खूब पसंद आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।