आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) है। महिलाएं जिनके बिना मानव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिला के सामाजिक और आर्थिक विकास की बात हमेशा से चली आ रही है। समानता को लेकर भी कई बाते कही जाती रही हैं। लेकिन महिला और पुरुष के बीच असमानता का सबसे बड़ा उदाहरण तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी है। जहां शुरुआती दौर से पुरुषों का वर्चस्व कायम है। यही वजह है कि अभिनय की दुनिया में महिला कलाकार को आज भी किसी पुरुष कलाकार से कम फीस मिल रही है। इसे देखकर तो लगता है कि महिला को समाज में समानता के लिए अभी और भी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। दरअसल, बात कर रहे हैं टॉप 10 कलाकारों की जो फीस लेने में अव्वल हैं लेकिन दुखद बात यह है कि इस लिस्ट में एक भी महिला कलाकार (एक्ट्रेस) का नाम शामिल नहीं है...
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वालों की टॉप 10 लिस्ट में एक भी एक्ट्रेस नहीं, ये कैसा महिला दिवस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनय की दुनिया में महिलाओं के साथ कितना न्याय किया जा रहा है। यह इन आंकड़ों को जानने के बाद साफ हो जाएगा। अभिनेता और अभिनेत्री के काम एक होने के बाद भी उनके मेहनताना में कितना अंतर होता है यह भी तस्वीर आपके सामने आएगी। एक अभिनेत्री के बिना किसी फिल्म की कल्पना करना बेकार है। बात करें आज की तो बता दें कि टॉप 10 लिस्ट में सिर्फ अभिनेता ही शामिल हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं। अब एक नजर डालेंगे इन 10 बॉलीवुड अभिनेताओं पर..
सबसे ज्यादा मेहनताना (फीस) लेने की टॉप 10 लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे टॉप पर है। वह एक फिल्म की 60 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इतना ही नहीं एक टीवी शो को होस्ट करने की लिस्ट में फीस लेने के लिस्ट में भी वह बिग बॉस हैं। सलमान के बाद आमिर खान हैं जो एक फिल्म के लिए 50 से 55 करोड़ रुपये वसूलते हैं। लिस्ट में तीसरे पायदान पर शाहरुख हैं जो एक फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अक्षय कुमार भी 40 से 50 करोड़ रुपये लेते हैं लेकिन साल भर की कमाई में वह सबसे आगे हैं। इसका कारण उनका साल में तीन से चार फिल्म बनाना है।
फीस लेने के पांचवें पायदान पर बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन हैं। वह एक फिल्म के लिए 40 करोड़ मांगते हैं। वहीं, बायोपिक संजू से अपने करियर को हवा देने वाले अभिनेता रणबीर कपूर छठें नंबर पर हैं जो एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये ले रहे हैं। सातवें नंबर पर बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन एक फिल्म के 22 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं जो ढलती उम्र में एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपये लेते हैं। बॉलीवुड के नये सुपरस्टार रणवीर सिंह लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं जो अभी 20 करोड़ एक फिल्म के लिए ले रहे हैं। आखिर में शाहिद कपूर लड़खड़ाते फिल्मी करियर में भी 15 से 18 करोड़ रुपये एक फिल्म का चार्ज करते हैं।
अब एक नजर डालते हैं बॉलीवुड में पुरुष और महिला कलाकार के मेहनताना अंतर पर जहां सिर्फ असमानता ही नजर आती है। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण (14 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (13 करोड़),, कंगना रनौत (9-10 करोड़), कटरीना कैफ (5-6 करोड़), अनुष्का शर्मा (5-6 करोड़), आलिया भट्ट (4-5 करोड़) और सीनियर अभिनेत्री करीना कपूर (11 करोड़), का नाम आता है। इन सभी अभिनेत्रियों की फीस जानने के बाद साफ तौर पर नजर आ रहा है कि महिला छोटे-छोटे स्तर पर नहीं बल्कि हर स्तर पर असमानता की मार झेल रही है। इस कड़ी में अच्छी बात यह है कि रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने साफ कर दिया है कि वह उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी जिस फिल्म में उन्हें अपोजिट अभिनेता के बराबर फीस दी जाएगी।