बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक समय था जब ज्यादातर फिल्में मल्टीस्टारर हुआ करती थीं। माना जाता था कि पिक्चर के डूबने की संभावना कम हो जाती है। ये ट्रेंड शोले के बाद शुरू हुआ था। क्योंकि शोले में कई स्टार्स ने एक साथ काम किया और पिक्चर जबरदस्त हिट हो गई। इसके बाद निर्देशक ऐसी फिल्में बनाने लगे। लिहाजा, सितारों से सजी कुछ फिल्में तो हिट साबित हुईं, लेकिन कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। आज हम ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कई बड़े-बड़े स्टार्स भी फिल्म को हिट नहीं करवा पाए।
मल्टीस्टारर फ्लॉप्स: सितारों से सजी ये 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुईं धड़ाम, एक को तो 30 कलाकार भी नहीं बचा पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
मल्टीस्टारर फिल्म की बात होती है तो 'जानी दुश्मन' का नाम जरूर आता है। नाग-नागिन और पुर्नजन्म की पुरानी कहानी के साथ बनी इस फिल्म में कई टॉप अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने काम किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औंधे मुंह गिरी। फिल्म में 10 सितारे थे। सनी और अक्षय जैसे स्टार भी इसे पिटने से नहीं बचा सके।
एलओसी: कारगिल
कारगिल युद्ध पर बनी यह सबसे बड़ी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन जेपी दत्ता ने किया था। इसमें 30 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया था। ये फिल्म मशहूर सितारों को साथ लेकर भी दर्शकों में देशभक्ति की भावना नहीं जगा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। हालांकि, फिल्म की कहानी भारतीय जवानों की स्थिति को बयान करती थी।
युवा
कई सितारों से सजी इसकी कहानी तो ठीक थी, लेकिन दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। इसलिए पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, ईशा देओल, अजय देवगन और विवेक ओबराय इस फिल्म को करने के बाद जरूर पछता रहे होंगे।
बूम
बेशक अमिताभ बच्चन आज एक मेगास्टार हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने करियर में बिग बी ने एक बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म का कद क्या था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब न तो बिग बी इस फिल्म के बारें में बात करना पसंद करते हैं और न ही कैटरीना कैफ। फिल्म को अमिताभ, जैकी श्रॉफ, कैटरीना कैफ, जीनत अमान, जावेद जाफरी जैसे कलाकार मिलकर भी हिट नहीं करवा सके थे।