फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: बड़ा ब्रेक मिलने से पहले ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं बी-ग्रेड फिल्मों में काम, 'दयाबेन' भी लिस्ट में शामिल

Sun, 02 May 2021 01:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 02 May 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
These Famous TV Actress Who Have Worked In B Grade Films Disha Vakani Also In The List
रश्मि देसाई, दिशा वकानी, अर्चना पूरन सिंह

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना सबसे मुश्किल काम है। किसी को रातोंरात नाम मिल जाता है तो कोई दिन-रात मेहनत करता रहता है। आज हम आपकी चहेती टीवी की अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने टीवी की दुनिया में नाम बनाने से पहले बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। जी हां, टीवी के धारावाहिकों में बेटी, बहू, पत्नी और मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों ने कभी बी-ग्रेड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया था। इस लिस्ट में टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियां भी शामिल हैं और आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

These Famous TV Actress Who Have Worked In B Grade Films Disha Vakani Also In The List
रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने कई धारावाहिकों में काम किया है। धारावाहिक 'उतरन' से उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा वह 'नच बलिए का हिस्सा भी थीं। आखिरी बार वह सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आई थीं। रश्मि को यह सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली। अभिनेत्री ने सीरियल्स में आने से पहले बी-ग्रेड फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' और भोजपुरी फिल्मों में काम किया था और कई अंतरग सीन्स दिए थे।

These Famous TV Actress Who Have Worked In B Grade Films Disha Vakani Also In The List
अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह

कॉमेडी शो 'श्रीमान श्रीमतीजी', 'जाने भी दो पारो', 'कॉमेडी सर्कस' और अब 'द कपिल शर्मा शो' में बतौर जज अर्चना पूरन सिंह ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। अर्चना पूरन सिंह ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और उनके अभिनय को सराहा गया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अर्चना भी बी-ग्रेड फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Famous TV Actress Who Have Worked In B Grade Films Disha Vakani Also In The List
उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया

धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' में वैंप का किरदार निभाकर मशहूर हुईं उर्वशी ढोलकिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी छोटे पर्दे पर आने से पहले बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया। उर्वशी ढोलकिया की बी ग्रेड फिल्म 'स्वप्नम' काफी फेमस हुई थी और उन्होंने इसमें कई हॉट सीन्स दिए थे।

विज्ञापन
These Famous TV Actress Who Have Worked In B Grade Films Disha Vakani Also In The List
दिशा वकानी

दिशा वकानी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा वकानी, जिनके बिना 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों को अधूरा सा लगता है। उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सभी की चहेती दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने भी अपने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'कमसिन- द अनटच्ड' में काम किया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस फिल्म में कई हॉट सीन्स भी दिए थे। इसके बाद दिशा वकानी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का मौका मिला और दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed