{"_id":"622b5b076d85d5609273d972","slug":"top-5-bhojpuri-holi-songs-in-your-playlist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Holi Song: होली पर मजा दोगुना कर देंगे ये गाने, अपनी प्लेलिस्ट में अभी से कर लें शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri Holi Song: होली पर मजा दोगुना कर देंगे ये गाने, अपनी प्लेलिस्ट में अभी से कर लें शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 18 Mar 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी होली गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनाव खत्म हो गया है, नतीजे आ गए हैं। हारने वाले माथा पकड़ कर बैठे हैं और जीती हुई पार्टियां रंग खेलकर जश्न मना रही हैं। अब रंगों की बात आ गई है तो भईया बता दें कि होली आने वाली है और खुमार सबपर चढ़ चुका है। अब होली में गानें न हो तब ये तो वही बात हो गई कि जैसे बिना मावा की गुझिया और बगैर तेल के पापड़। होली की जान रंगों के साथ-साथ भोजपुरी गानों में बसी होती है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती जाती है भोजपुरी गाने धड़ाधड़ रिलीज किए जाते हैं। भोजपुरी गानों की बात हो रही तो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, कल्पना पटवारी, दिनेश लाल निरहुआ जैसे सिंगर्स के होली पर भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। इस बार भी होली में कई ऐसे नए-पुराने गाने हैं जो अभी से होली की मस्ती में अपना रंग जमाए हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से सुपरहिट भोजपुरी गाने हैं...
2 of 6
होली में गिफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना 'गिफ्ट दिलाई होली में' रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शक यूट्यूब पर खूब देख रहे हैं। इस वीडियो में गुलाल के साथ होली का हुड़दंग लोगों के खूब पसंद आ रहा है। गाने में नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी हैं। गाने में दोनों ने खूब धमाल मचाया है। इस गाने के बोले आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।
3 of 6
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह
- फोटो : social media
भोजपुरी की बात हो और पवन सिंह का नाम न आए ऐसा तो हो नहीं सकता। पवन सिंह का जबरदस्त होली गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही गाने को मिनटों में लाखों के व्यूज मिले थे। गानें में स्मृति सिन्हा और पवन सिंह की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। नए अंदाज का ये होली गीत आपको बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बुरा न मानो होली है
- फोटो : सोशल मीडिया
अभी-अभी चुनाव खत्म हुआ है, ऐसे में होली के गानों में नेताओं का जिक्र होना लाजमी है। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का गाना 'बुरा न मानों होली है' को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में नरेन्द्र मोदी, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत अन्य कई नेताओं का जिक्र है।
विज्ञापन
5 of 6
गाल रंगेला
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का सुपर हिट गाना 'गाल रंगेला' होली के लिए शानदार गाना है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।