सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: जून में रहा इन बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, दीपिका-कैटरीना को पछाड़ नंबर 1 पर आईं आलिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 18 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Bollywood Actress In June Alia bhatt beats Deepika padukone Katrina kaif and comes at number 1 disprj
जून में टॉप पर रहीं ये हसीनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

बी टाउन की अभिनेत्रियां अपने हर एक अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं। इन हसीनाओं की निजी से लेकर पेशेवर जिंदगी तक पर प्रशंसक अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। इसी का नतीजा है कि इन अभिनेत्रियों के सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। इसी बीच जून में टॉप पर रहीं चर्चित अभिनेत्रियों की सूची सामने आ गई है। 'कल्कि 2898 एडी' से सबका दिल जीतने के बाद भी दीपिका पादुकोण इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, आलिया भट्ट बाजी मारने में सफल रही हैं। इसके अलावा टॉप 5 की सूची से प्रियंका चोपड़ा भी गायब हो गई हैं। आइए इस सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Top 5 Bollywood Actress In June Alia bhatt beats Deepika padukone Katrina kaif and comes at number 1 disprj
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

जून की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों की सूची में आलिया भट्ट नंबर पर हैं। आलिया अपने बेहतरीन काम से बॉलीवुड समेत साउथ और हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सफलता का परचम लहराने में सफल रही हैं। एक राष्ट्रीय पुरस्कार समेत छह फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन आईफा पुरस्कार अपने नाम कर चुकीं आलिया का करियर सफलता की बुलंदियों पर है। काम के मोर्चे पर अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके खाते में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Bollywood Actress In June Alia bhatt beats Deepika padukone Katrina kaif and comes at number 1 disprj
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

सूची में दूसरा नाम दीपिका पादुकोण का है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसने भारतीय सहित वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो वह जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का भी वेलकम करने वाली हैं। 

Vicky Kaushal: सैम बहादुर से लेकर उरी तक, बैड न्यूज से पहले कैसा रहा विक्की कौशल की पिछली 5 फिल्मों का हाल

Top 5 Bollywood Actress In June Alia bhatt beats Deepika padukone Katrina kaif and comes at number 1 disprj
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

इस सूची में तीसरे पायदान पर अभिनेत्री कैटरीना कैफ हैं। यूं तो जून में डीवा की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कुछ समय से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि, न तो उन्होंने और न ही उनके पति विक्की कौशल ने इन खबरों की पुष्टि की है। 

Viduthalai Part 2: रोमांटिक से लेकर खौफनाक तक, 'विदुथलाई भाग 2' से सामने आया विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक

विज्ञापन
Top 5 Bollywood Actress In June Alia bhatt beats Deepika padukone Katrina kaif and comes at number 1 disprj
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon

इस सूची में कृति सेनन भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अभिनेत्री ने प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़कर सूची में चौथा पायदान हासिल किया है। जानकारी हो कि कृति को आखिरी बार करीना कपूर और तब्बू के साथ फिल्म क्रू में देखा गया था, जिसे समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 

Layoffs: फिर से छटनी की तैयारी में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, इस बार 1000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed