फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: टीवी एक्टर गौरव दीक्षित गिरफ्तार और फिल्म के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा

Sat, 28 Aug 2021 09:28 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 28 Aug 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
top 5 news: gaurav dixit arrested by ncb and priyanka chopra gets hurt
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media

बॉलीवुड में फैले नशे के कारोबार को लेकर एनसीबी ने एक और कार्रवाई की है। एनसीबी ने टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को गिरफ्तार किया है। घर से एमडी और चरस की बरामदगी के बाद एनसीबी ने गौरव के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से एनसीबी बॉलीवुड और टीवी के कलाकारों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी और पूछताछ हो चुकी है। बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है। एनसीबी ने गौरव दीक्षित पर ये कार्रवाई एक्टर ऐजाज खान से हुई पूछताछ के बाद की है। 


अरेस्ट: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, ये मशहूर टीवी एक्टर ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार
top 5 news: gaurav dixit arrested by ncb and priyanka chopra gets hurt
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। कुछ घंटे पहले प्रियंका ने अपनी ऐसी तस्वीर को शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। फैंस को पहले तो ये लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर असली चोटें भी आई हैं।


Priyanka Chopra: फिल्म के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, खून से लथपथ वायरल हुई तस्वीर
top 5 news: gaurav dixit arrested by ncb and priyanka chopra gets hurt
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के मशहूर कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय पैरेंट्स बन गए हैं। किश्वर ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। सुयश ने किश्वर और अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पेज पर तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि 27.08.21, बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। सुकिश का बेबी।

खुशखबरी: मां बनीं किश्वर मर्चेंट, नन्हें बेटे के साथ साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 news: gaurav dixit arrested by ncb and priyanka chopra gets hurt
केबीसी - फोटो : Video

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर दो प्रतियोगी बैठे थे। पहले कंटेस्टेंट पटना के मूल निवासी देशबंधु पांडेय थे। देशबंधु भारतीय रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपनी नौकरी के कारण वो बीते 13 सालों से फिलहाल राजस्थान के कोटा में रहते हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर बैठे देशबंधु ज्यादा नहीं जीत सके और गलत सवाल देकर 3.20 लाख रुपए लेकर घर लौट गए। केबीसी में देशबंधु से अमिताभ बच्चन ने यूरोपीय देश को लेकर सवाल पूछा। 



KBC: लखपति बने देशबंधु, श्रद्धा खरे को 10 हजार में ही करना पड़ा संतोष
विज्ञापन
top 5 news: gaurav dixit arrested by ncb and priyanka chopra gets hurt
डिजनी प्लस हॉटस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

डिज्नी हॉटस्टार पर मध्यकालीन भारत के दौरान रहे मुगल साम्राज्य की कहानी पर एक वेब सीरीज बनाई गई है। इस सीरीज का नाम है द एंपायर। इसमें पहले मुगल बादशाह बाबर की जिंदगी की दास्तान है। हालांकि, मेकर्स इस शो को इतिहास से प्रेरित काल्पनिक कहानी बता रहे हैं, लेकिन रिलीज होते के साथ ही ये वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने की मां ग की जा रही है। यूजर्स का आरोप है कि इस सीरीज में मुगलों का महिमामंडन किया गया है।

#UninstallHotstar: 'द एंपायर' देख भड़के यूजर्स, बोले- 'हत्यारा था बाबर, राम जन्मभूमि को नष्ट किया


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed