शाहिद और मीरा के घर आया नन्हा मेहमान
शाहिद कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने पूरे हफ्ते बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में हुईं रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 4 फिल्में रिलीज हुई हैं। डायरेक्टर जेपी दत्ता की 'पलटन', इम्तियाज अली के प्रोडक्शन की 'लैला मजनू', मनोज वाजपेयी स्टारर 'गली गुलियां' और हॉलीवुड फिल्म 'द नन' रिलीज हुई है। जेपी दत्ता करीब 12 साल बाद वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कई युद्ध आधारित फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं 'गली गुलियां' की बात करें तो इसे अब तक 20 अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया जा चुका है जहां इसे काफी सराहा गया। ऐसे में देखना होगा कि अब जब फिल्म भारत में रिलीज हुई है तो इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'द नन' भी इस हफ्ते रिलीज हुई जिसे पहले दिन ही दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया।
377 पर क्या बोला बॉलीवुड
धारा 377 पर इस हफ्ते सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि समलैंगिक संबंध बनाना किसी भी तरह का कोई अपराध नहीं है। भारत एक आजाद देश है और हर व्यक्ति को उसके अनुसार जीने का हक है। कोर्ट के फैसले के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने खुशी जताई। हर मुद्दे पर अपनी राय देने वालीं स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के लिए लड़ने वाले हर व्यक्ति को बधाई। भारत अब एक आजाद देश बन गया है।' वहीं एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा कि 'बढ़ते हुए भारत में एक नए सूरज का उदय हुआ है।' फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा, 'मुझे कोर्ट के इस फैसले पर गर्व है और यह पूरे देश के लिए गौरव करने वाली बात है।' अभिषेक बच्चन ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें लिखा है कि 'सिर्फ एहसास है ये, इसे रूह से महसूस करो।'
प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर भड़के सलमान
प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया। सलमान ने कुछ वक्त तक तो इस मामले पर चुप्पी साधे रखी लेकिन अब जब उन्होंने बोलना शुरू किया है तो एक के बाद एक कई खुलासे कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'वह सगाई कर रही थी और मैंने उसे कहा- अगर तुम फिल्म कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? तो उसने कहा- शादी करनी है। मैंने कहा ठीक है, शादी कर लो। फिल्म में प्रियंका का काम सिर्फ 75-80 दिन का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं।' प्रियंका को फिल्म में साइन करने के बारे में सलमान ने बताया- 'प्रियंका ने मेरे साथ काम करने को लेकर हजार बार अर्पिता को कॉल किया था। उसने कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं।'
कम नहीं हो रहीं 'मणिकर्णिका' की मुश्किलें
'मणिकर्णिका' को लेकर इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहीं कंगना रनौत के लिए एक और बुरी खबर है। हाल ही में सोनू सूद ने फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ दी। अब एक और एक्ट्रेस स्वाति सेमवाल ने भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। मीडिया में आई खबरों के तहत स्वाति सोनू सूद की अच्छी दोस्त हैं। जिसके चलते उन्होंने फिल्म में आगे काम करने से मना कर दिया है। बता दें कि सोनू सूद इस फिल्म में मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। सोनू ने हाल ही में इस फिल्म से किनारा किया है। फिल्म छोड़ने की वजह सोनू ने कंगना की मनमानी बताई थी। कंगना ने सोनू के इस बयान के बाद उन पर महिला डायरेक्टर के अंडर में काम न करने की बात कही थी। इसके बाद सोनू ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था - 'महिला निर्देशक के अंडर में काम करने की बात ही नहीं है। मैंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि मैं सहज नहीं था।'