{"_id":"611970008ebc3ee53641da56","slug":"top-news-pawandeep-rajan-becomes-the-winner-of-indian-idol-12-and-urfi-javed-is-out-of-karan-johar-s-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: पवनदीप राजन बनें इंडियन आइडल 12 के विजेता और करण जौहर के शो से बाहर हुईं उर्फी जावेद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: पवनदीप राजन बनें इंडियन आइडल 12 के विजेता और करण जौहर के शो से बाहर हुईं उर्फी जावेद
Mon, 16 Aug 2021 01:24 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 16 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Indian Idol 12 Grand Finale: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। आज यानी 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल को अपना 12वां विनर मिल गया। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए हैं। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी।
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
बिग बॉस ओटीटी का पहला एलिमिनेशन राउंड रविवार यानी 15 अगस्त को था। शो में तीन लोग यानी राकेश बिपैत, शमिता शेट्टी और उर्फी जावेद पहले राउंड में एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट थे। इस दौरान करण जौहर ने तीनों से इस दौरान पूछा कि वे अपनी अब तक की परफॉर्मेंस के बारे में क्या सोच रहे हैं और किसे लगता है कि वो शो से बाहर हो जाएगा। मगर तीनों कंटेस्टेंट्स इस दौरान नर्वस थे और इसी के साथ उर्फी जवेद का सफर इस शो में खत्म हो गया।
Bigg Boss OTT: करण जौहर के शो से बाहर हुईं उर्फी जावेद, मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता
Bigg Boss OTT: करण जौहर के शो से बाहर हुईं उर्फी जावेद, मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता
जगजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने-माने दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर रविवार (15 अगस्त) को निधन हो गया। 93 वर्षीय जगजीत बीते कुछ वक्त से बीमार थीं। जगजीत ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले रोड स्थित पवन हंस शमशान घाट पर किया गया। इस बात की जानकारी केपीजी ट्रस्ट के प्रवक्ता द्वारा दी गई। यह ट्रस्ट खय्याम और जगजीत कौर द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बनवाया गया था। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति इस ट्रस्ट के नाम की हुई थी।
अवसान: दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार
अवसान: दिवंगत संगीतकार खय्याम की पत्नी जगजीत कौर का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन
लीजा हेडन अपने बेटी के साथ
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस लीजा हेडन पिछले लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में थीं। पिछले कुछ महीनों से वे अपने बेबी बंप की तस्वीरें को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं डिलीवरी के बाद लीजा ने अपनी खूबसूरत बेटी की पहली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर अपनी बेटी की तस्वीर को लोगों के बीच साझा किया। वहीं उनके हस्बैंड डिनो लालवानी ने भी बेटी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लीजा की बेटी का नाम लारा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लीजा ने ब्लैक ओवरकोट को कैरी कर रखा है। इसके अलावा उनकी बेटी लारा ने व्हाइट कलर के बेबी ड्रेस को पहना हुआ है। तस्वीरों मेें लीजा अपनी बेटी को प्यार से निहारते हुए दिख रही हैं। लीजा और उनकी बेटी की ये तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरें: लीजा हेडन की बेटी की तस्वीरें आईं सामने, जानिए क्या है नाम
तस्वीरें: लीजा हेडन की बेटी की तस्वीरें आईं सामने, जानिए क्या है नाम
विज्ञापन
कंगना- केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद यूं तो अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन जब से केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तब से तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन एक नया विवाद खड़ा हो जाता है। सलमान खान के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। उसके बाद अब केआरके ने कंगना रणौत पर निशाना साधा है। केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले खड़ा हो जाता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि केआरके खुद ही अपने लिए विवाद खड़े करते हैं।
ट्रोल: केआरके ने फिर लिया कंगना रणौत से 'पंगा', तस्वीर साझा कर लिखा- बेचारे भक्तों का क्या होगा?
ट्रोल: केआरके ने फिर लिया कंगना रणौत से 'पंगा', तस्वीर साझा कर लिखा- बेचारे भक्तों का क्या होगा?