माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 22 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना जलवा बरकरार रखा है। इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कृति सैनन और कार्तिक स्टारर 'लुका छिपी' ने अब तक 49.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। लुका छुपी इसी शुक्रवार रिलीज हुई है। यानि एक हफ्ते पूरे होने से पहले फिल्म ने करीब 50 करोड़ की कमाई कर ली है।
'लुका छुपी' से शानदार कमाई कर रहे कार्तिक-कृति, 13वें दिन भी 'टोटल धमाल' का कलेक्शन शानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बात करते हैं टोटल धमाल की। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने अपने ट्वीट से बताया कि दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 4.75 करोड़, शनिवार को 7.02 करोड़, रविवार को 11.45 करोड़, सोमवार को 6.03 करोड़, मंगलवार को 3.20 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने बुधवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म बजट निकालने के बाद 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस तरह फिल्म ने 13 दिन के अंदर लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते इस फिल्म ने 94.55 करोड़, शुक्रवार को 4.75 करोड़ और दूसरे शनिवार को 7.02 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। 'ग्रैंड मस्ती' फिल्म इंद्र कुमार की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी और टोटल धमाल ने एक बार फिल्म से साबित कर दिया कि वह दर्शकों के टेस्ट को भलीभांति जानते हैं।' 'टोटल धमाल' माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये क्लब में कदम रखा है। जल्द ही ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
#TotalDhamaal is holding very well in mass circuits/single screens... Metros [multiplexes] have slowed down, while Tier-2 cities are strong... [Week 2] Fri 4.75 cr, Sat 7.02 cr, Sun 11.45 cr, Mon 6.03 cr, Tue 3.20 cr, Wed 3 cr. Total: ₹ 130 cr. India biz.
#LukaChuppi is rock-steady on Day 6... With Week 1 closing at ₹ 53 cr+, the job is done... It’s already a success, but how big a success will be clear in Week 2... Fri 8.01 cr, Sat 10.08 cr, Sun 14.04 cr, Mon 7.90 cr, Tue 5.04 cr, Wed 4.60 cr. Total: ₹ 49.67 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 7, 2019