सब्सक्राइब करें

Singer KK Passes Away: मशहूर गायक केके का 53 साल की उम्र में निधन, कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान पड़ा था दिल का दौरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 01 Jun 2022 12:23 AM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 


 

विज्ञापन
Tragic: Veteran singer KK passed away at the age 53 years
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक सिंगर कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वह गिर पड़े। गायक की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Tragic: Veteran singer KK passed away at the age 53 years
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन - फोटो : Social media
सिंगर के अचानक हुए निधन पर हर कोई स्तब्ध है। देर रात यह खबर सामने आते ही जिसने भी इसे सुना वह हैरान रह गया। केके के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर के सामने आते ही खेल, मनोरंजन समेत कई जगत की बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सिंगर के निधन पर दुख जाहिर किया।

केके के आखिरी लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो


Tragic: Veteran singer KK passed away at the age 53 years
केके - फोटो : सोशल मीडिया

गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी मधुर आवाज हर किसी के दिल को छू जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tragic: Veteran singer KK passed away at the age 53 years
केके

केके ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से पूरी की और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके ने करीब 35000 जींगल्स गाए थे। इसके अलावा उन्होंने साल 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम क समर्थन में 'जोश ऑफ इंडिया' गाना गाया था। बाद में केके ने म्यूजिक एलबम 'पल' से बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
Tragic: Veteran singer KK passed away at the age 53 years
गायक केके का निधन - फोटो : Social media
ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद केके ने मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव के तौर पर नौकरी भी की। हालांकि उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड में आना लिखा था। ऐसे में उन्होंने बीच में अपनी नौकरी छोड़ी और मनोरंजन जगत में नाम कमाने के लिए बॉलीवुड में आ गए। केके को बॉलीवुड में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला। इस गाने के बाद उनकी गिनती बड़े गायकों में होने लगी। उनके मुख्य गानों में 'यारों', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत', 'तू ही मेरी शब है' जैसे गाने शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed