फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 26: अनुपमां फिर से नंबर वन, विवादों के बाद इंडियन आइडल लिस्ट से हुआ बाहर

Thu, 08 Jul 2021 10:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 26: Anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Super Dancer 4 And Ye Hain Chahtein See Here List
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल की 26वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इससे पता चलता है कि दर्शकों को कौन सा धारावाहिक या रियलिटी शो इस हफ्ते पसंद आ गया। टीआरपी लिस्ट में कुछ धारावाहिक लगातार नंबर वन पर बने हुए है। तो वहीं कुछ धारावाहिकों में कांटे की टक्कर बनी हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार...



अनुपमां 
नई टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां शो पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहा है। पिछले हफ्ते भी इसे लिस्ट में पहला ही स्थान मिला था। बीच में अनुपमां टीआरपी लिस्ट में नीचे आ गया था लेकिन अब इसने फिर से अपनी जगह काबिज कर ली है। इन दिनों अनुपमां की कहानी काफी मजेदार मोड़ पर चल रही है। वनराज और काव्या की जॉब चली गई है और अनुपमां की डांस अकेडमी खुल गई है। ऐसे में काव्या अनुपमां को ही अपनी जॉब जाने का जिम्मेदार ठहरा रही है।

TRP Week 26: Anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Super Dancer 4 And Ye Hain Chahtein See Here List
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'गुम है किसी के प्यार में' बना हुआ है। ये धारावाहिक लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। शो में विराट और सई अब धीरे धीरे करीब आने लगे हैं। वहीं सई ने घर के लोगों को भी दिल जीतना शुरू कर दिया है। पहली बार सई की वजह से भवानी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। तो अब आगे शो में कई नए मोड़ आने वाले हैं।

TRP Week 26: Anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Super Dancer 4 And Ye Hain Chahtein See Here List
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम

इमली
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 26: Anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Super Dancer 4 And Ye Hain Chahtein See Here List
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर डांसर 4
शिल्पा शेट्टी का शो 'सुपर डांसर 4' दिन पर दिन खूब लोकप्रिय होता जा रहा है। इस शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस हफ्ते ये शो चौथे नम्बर पर है। दर्शकों द्वारा शो पर खूब प्यार लुटाया जा रहा है और शिल्पा शेट्टी शो की यूएसपी है।

विज्ञापन
TRP Week 26: Anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Super Dancer 4 And Ye Hain Chahtein See Here List
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते जिस नए शो ने अपनी जगह बनाई है वो है 'ये है चाहते'। सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो काफी समय के बाद एक फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 पर आ गया है। इस शो को इस सप्ताह न सिर्फ इस लिस्ट में जगह मिली, बल्कि इसने पांचवा स्थान भी हासिल कर लिया है। इस हफ्ते टीआरपी की टॉप पांच की लिस्ट से इंडियन आइडल 12, ये रिश्ता क्या कहलाता है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा बाहर हो चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed