फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luv Ranjan: कार्तिक-रणबीर को लेकर लव रंजन ने कह दी बड़ी बात, बताया- सेट पर कौन है ज्यादा फनी

Wed, 08 Mar 2023 05:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Mar 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Director Luv Ranjan claim Kartik Aaryan more fun set difference between Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, लव रंजन, कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता-निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। जहां सभी दोनों कलाकारों से लेकर फिल्म की कहानी तक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं निर्माता ने हाल ही में रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की। 

Tu Jhoothi Main Makkar Director Luv Ranjan claim Kartik Aaryan more fun set difference between Ranbir Kapoor
लव रंजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'प्यार का पंचनामा',  'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले लव रंजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ लौट आए हैं। जहां दोनों ही फिल्मों में निर्देशक ने कार्तिक आर्यन के साथ काम किया है, वहीं अब हालिया रिलीज हुई फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ काम करते दिखे। हाल ही में एक साक्षात्कार में, लव रंजन ने सेट पर रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के काम करने के तरीके और व्यवहार के बीच के अंतर के बारे में बात की। इस बातचीत में लव रंजन ने कार्तिक आर्यन को ज्यादा मेजदार बताया।
Deepika Chikhlia: रामायण की 'सीता' ने होली पर किया झूमकर डांस, फैंस बोले- 'हमारी राधा रानी हैं'

Tu Jhoothi Main Makkar Director Luv Ranjan claim Kartik Aaryan more fun set difference between Ranbir Kapoor
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लव रंजन से रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के बीच के अंतर के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'कार्तिक सेट पर बहुत मजेदार तरीके से काम करते हैं, जबकि रणबीर शांत रहते हैं और अपने काम से काम रखते हैं। सेट पर, यदि आप रणबीर को देखते हैं, तो वह खुद के साथ सहज रहते हैं। वह आमतौर पर शांत रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि वह तैयार नहीं है। वह शूट के लिए पूरी तरह से तैयार भी रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Director Luv Ranjan claim Kartik Aaryan more fun set difference between Ranbir Kapoor
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज होने के साथ ही लीक हो गई है। एचडी प्रिंट में कई वेबसाइट्स पर लीक हुई इस फिल्म की कमाई पर खासा फर्क पड़ सकता है। बता दें, रणबीर और श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' को लोग फुल पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं। इतना ही सभी की जुबान से कलाकारों की तारीफ सुनने मिल रही है। इन सभी चीजों को देखने के बाद यह लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Director Luv Ranjan claim Kartik Aaryan more fun set difference between Ranbir Kapoor
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को अगली बार संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में काम करते देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद, उनके पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
RRR: 'नाटू-नाटू' गाने के कोरियोग्राफर प्रेम ने राजामौली को उनकी प्रशंसा के लिए दिया धन्यवाद, कहा- मुझ पर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed