{"_id":"6594fb8f2a17c0a005004e59","slug":"tuesday-box-office-collection-dunki-salaar-animal-latest-earning-occupancy-bo-report-2024-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tuesday Box Office Collection: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई डंकी, सलार का धमाल जारी, जानें एनिमल का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tuesday Box Office Collection: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई डंकी, सलार का धमाल जारी, जानें एनिमल का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:45 AM IST
सार
बीते वर्ष के आखिर में रिलीज हुईं फिल्में 'सलार', 'डंकी' और 'एनिमल' अब भी सिनेमाघरों तक दर्शक खींचने में कामयाब हैं। आइए तीनों फिल्मों के लेटेस्ट कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन
1 of 4
डंकी, सलार, एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की शुरुआत कई धमाकेदार फिल्मों के साथ हो रही है। जनवरी महीने में 'मेरी क्रिसमस', 'फाइटर' और 'मैं अटल हूं' समेत पांच अन्य फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी कड़ी में बीते वर्ष के आखिर में रिलीज हुईं कुछ फिल्में भी सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। प्रभास की 'सलार', शाहरुख खान की 'डंकी' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को लाने में सफल हैं। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 4
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म पर्दे पर आने के बाद से ही घरेलू और वैश्विक दोनों बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों के जरिए लिखी गई इस कहानी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं, और इसका परिणाम इसके कलेक्शन में भी दिख रहा है। 'डंकी' ने अपनी रिलीज के 12 दिन में 196.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मूवी ने 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 200.62 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 4
सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास अभिनीत 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' ने हिंदी समेत विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहरा दिया है। इस पैन इंडिया फिल्म की कहानी पर्शियन सुल्तान के इर्द-गिर्द घूमती है। सुल्तान का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है, जो प्रभास के बेहद करीबी दोस्त होते हैं। हालांकि, आगे चलकर यह दोस्ती, दुश्मनी में तब्दील हो जाती है। ए सर्टिफिकेट हासिल करने वाली इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिन में 360.77 करोड़ रुपये की कमाई की। 12वें दिन इसने अपने खाते में 7.50 करोड़ रुपये जोड़े। अब इसका कुल कलेक्शन 369.37 करोड़ रुपये है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने भी ए सर्टिफिकेट हासिल किया। फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ, बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती नजर आई। रणबीर कपूर अभिनीत इस मूवी में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 'एनिमल' ने अपनी रिलीज के 32 दिन में 546.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, यह 33वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही। मंगलवार को फिल्म ने 51 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक का टोटल कलेक्शन 546.89 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।